“चोरी सीना जोरी” सैक्स रैकेट चलाने का हुआ विरोध, संचालक ने चलाई गोलियां

AJ डेस्क: कोयलांचल में देह व्यापार को चलाने वाले और उसके दलालों का मन कितना बढ़ गया है यह गुरुवार को दिख गया। इन देह के व्यपारियों के अंदर से समाज का भय तो समाप्त हो ही चुका है अब इनके अंदर से पुलिस का इकबाल भी खत्म हो गया है। दरअसल शहर के बीच लम्बे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का जब वहां रहने वाले लोगों ने विरोध किया तो वहाँ मौजूद देह व्यापार के दलालों ने लोगों पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। वो तो गनीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं वरना आज किसी का जनाजा ही निकलता। मामला धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र का है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

जानकारी के अनुसार सिंह नगर स्थित भुइयां बस्ती के बीचों बीच एक आवास में कुछ दलाल कुछ महिलाओं और दो-चार मजबूर नाबालिग युवतियों को बुला कर धड़ल्ले से देह व्यापार के धंधे को अंजाम दे रहे थे। स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार इसका विरोध भी किया गया, लेकिन देह के दलालों को इससे कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा था। जिसके बाद आज सुबह जब धंधा अपने चरम पर था उसी वक्त स्थानीय लोग इसके खिलाफ गोलबंद होकर मौके पर पहुंचे और इसका विरोध करने लगे। लेकिन उन्हें अंदाज नहीं था कि ये देह के व्यापारी लोगों की जान लेने की भी नियत रखते है।

 

 

 

 

 

 

दरअसल लोग अभी इसका विरोध कर ही रहे थे, तभी उन जिश्म के दलालों ने बिना कुछ सोचे समझे लोगों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गनीमत रही की दलालों द्वारा चलाई गई गोलियां किसी को लगी नहीं। लोग किसी तरह अपनी जान बचा कर वहाँ से भागे। इसके बाद लोगों ने तत्काल इसकी लिखित शिकायत स्थानीय झरिया थाना में दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक जिन्दा कारतूस, दो खोखा, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने एक महिला और उसकी बेटी को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटना का जिम्मेवार कोई सोनू भुइँया है जो फिलहाल फरार हो चुका है।

 

 

 

 

बहरहाल इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग इसी उधेड़बुन में पड़े है कि इन जिश्म के सौदागरों का मन आखिर इतना कैसे बढ़ गया? आखीर उन्हें किनका सह प्राप्त है कि वो दिनदहाड़े लोगों पर गोलियां तक दाग दे रहे है और बड़े ही आसानी से फरार भी हो जा रहे है। जबकि पुलिस सिर्फ खोखा चुनने में ही व्यस्त रह रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »