बाढ़ का कहर जारी, तेज धारा में भरभरा के ढह गया सामुदायिक भवन (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ के वेग के कारण हो रही भूमि कटाव बिहार को सबसे ज्यादा नुकशान पहुंचा रहा है। आए दिन इस कटाव की वजह से बड़ी-बड़ी इमारतें नदी की तेज धार में रेत के महल की तरह ढह जा रहा है। इस विपदा से आम लोगों को तो नुकसान हो ही रहा है, सरकारी संपत्ति भी इस कटाव में अपना अस्तित्व नहीं बचा पा रहा है। एक ऐसा ही दृश्य आज हम आपकों दिखाने जा रहे है। जिसमें एक पूरी की पूरी ईमारत कुछ ही पलों में तास के पत्ते की तरह ढह कर बिखर जाता है। मामला बिहार के खगड़िया स्थित अलौली प्रखंड का है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

आप यहाँ एक खड़ी ईमारत को देख पा रहे होंगे। यह 15 साल पूर्व बना एक सरकारी सामुदायिक भवन है जो अलौली प्रखंड के बागमती नदी के किनारे बोहरवा गांव में स्थित है। कुछ लोग इसका वीडियो भी बना रहे है। आप लोगों की आवाज भी सुन पा रहे होंगे। अब जरा आप वीडियो पे गौर करे तो आप देख पाएंगे कि यह भवन एक तरफ आहिस्ता-आहिस्ता झुकने लगी है। साथ ही इसमें दरारें भी आने लगी है। इसके कुछ ही पलों बाद पूरी की पूरी ईमारत रेत के महल की तरह भरभरा कर ढह जाता है।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

 

दरअसल बागमती नदी में आई बाढ़ ने यहाँ की भूमि को अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। समय पर नदी के किनारे बने बांध का रख-रखाव सही ढंग से नहीं किए जाने की वजह से नदी की तेज धार यहाँ की मिट्टी को काटना शुरू कर चुका है। अभी जो आपने नजारा देखा वह भी उसी कटाव का परिणाम है। यह हाल कमोवेश बिहार के हर उस इलाके का है जहाँ बाढ़ ने अपना कहर बरपाया है। बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में उत्पन्न हुई तेज धार ने हर जगह मिटटी कटाव किया है और इस कटाव में कई मकान और भवन जमींदोज होते दिखाई देते रहे है। जैसा की इससे पहले भी हमने आपको कई दृश्यों में कुछ ऐसा ही नजारा दिखाया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »