प्रेमी प्रेमिका को विवाह के गठबंधन में बंधवाया संगठन ने

AJ डेस्क: अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के धनबाद टीम ने एक सराहनीय कार्य करते हुए एक बालिग प्रेमी जोड़े का न सिर्फ पूरे रीति-रिवाज के साथ न सिर्फ विवाह करवाया बल्कि बधु को पूरे सम्मान के साथ उसके ससुराल वालों से आशीर्वाद भी दिलवाया।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

मामला धनबाद के कतरास स्थित माँ लिलौरी मंदिर प्रांगण का है। जानकारी के अनुसार तेतुलमारी निवासी विशाल कुमार और भूली की रहने वाली मनीषा काफी लंबे समय से प्रेम किया करते थे। वे आपस में विवाह भी करना चाहते थे, लेकिन बालिग होने के बावजूद उनका यह प्रेम अपनी मंजिल तक नहीं पहुँच पा रहा था। दरअसल उनके परिवार और समाज का भय उन्हें उनकी मंजिल तक पहुँचने से लगातार रोक रहा था। जिसके बाद इसकी जानकारी अन्तराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्र संगठन के धनबाद टीम को मिली। इसके बाद इस टीम ने इस प्रेमी जोड़े को उनके सही मंजिल तक पहुँचाने का बीड़ा अपने कंधों पर उठाया।

 

 

 

 

 

इसके बाद टीम ने न सिर्फ प्रेमी जोड़े का पूरे रीति-रिवाजो के साथ विवाह संपन्न करवाया बल्कि वधू के ससुराल पक्ष को वहाँ बुला कर उनसे न सिर्फ उन्हें सदा सुहागन और सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिलाया बल्कि वधू को पूरे सम्मान के साथ उसके ससुराल में उचित जगह भी दिलाया। वहीं इस दौरान संगठन के सदस्य प्रमुख जया प्रशाद, संगठन के सक्रिय सदस्य मो. कदीर हुसैन, मंटू कुमार, प्रेम श्रीवास्तव, पूजा देवी सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे। यह जानकारी जया ने दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »