18 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, नैय्यर को मिला आईजी प्रोविजन का अतिरिक्त प्रभार

AJ डेस्क: बिहार सचिवालय से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मुख्यालय आईजी नैयर हसनैन खां को आईजी प्रोविजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि पटना के जोनल आईजी सुनील कुमार को विशेष सचिव, गृह विभाग के स्पेशल ब्रांच में पोस्टिंग मिली है। पारसनाथ को विशेष सचिव गृह विभाग से अब पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र यानी गया आईजी बनाया गया है। संजय सिंह को पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन बिहार पटना से तबादला करते हुए पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र पटना बनाया गया है। विनोद कुमार 2 को प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर से तबादला करते हुए पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र बनाया गया है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

राजेश कुमार को पुलिस उप-महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र पटना से ट्रांसफर करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय बनाया गया है। विनय कुमार पुलिस उप-महानिरीक्षक मगध रेंज को तबादला करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक विशेष कार्यबल बिहार बनाया गया है। राजेश त्रिपाठी को पुलिस उप-महानिरीक्षक पूर्णिया से तबादला करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक मानव बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है। रविंद्र कुमार पुलिस उप-महानिरीक्षक क्षेत्र का तबादला करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पद पर स्थापित किया गया है पी कन्नन पदस्थापना को नई पोस्टिंग पुलिस उप-महानिरीक्षक सैन्य पुलिस पटना में मिली है।

 

 

 

 

 

पटना के ट्रैफिक एसपी अजय कुमार पांडे का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब सहायक निदेशक बनाया गया है। बिहार पुलिस अकादमी राजगीर की जगह डी. अमरकेश को पटना यातायात एसपी बनाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »