शिक्षाविद हरेंद्र नाथ “आप” में हुए शामिल, लड़ेंगे विधान सभा का चुनाव

AJ डेस्क: बोकारो के जाने माने समाज सेवी और शिक्षाविद हरेन्द्र नाथ चौबे उर्फ़ गोपाल जी आज एक समारोह में “आप” पार्टी में शामिल हो गए। श्री चौबे के सक्रिय राजनीति में आने से उनकी आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने का कयास लगाया जा रहा है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

छात्र जीवन के समय से ही हरेन्द्र नाथ राजनीति से जुड़े रहे। छात्र राजनीति के बाद उन्होंने बोकारो में शिक्षा के प्रचार प्रसार पर ज्यादा ध्यान दिया। इस कार्य में उनके पिताजी का भी महत्वपूर्ण योगदान और साथ उन्हें मिला। सूबे की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में आने की बात सोची। हरेन्द्र नाथ को लगा कि बोकारो की जनता अब तक प्रतिनिधियों के हाथों ठगी जाती रही है। चूँकि बोकारो से लगाव होने के कारण उन्होंने यहां का पिछड़ापन दूर करने के लिए राजनीति में आना जरूरी समझा।

 

 

 

 

बोकारो के सेक्टर 3 D के इग्नू सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में हरेन्द्र नाथ, डॉ राज दुलारी सहित अन्य लोग “आप” में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पांडे ने झारखण्ड की वर्तमान राजनीतिक दुर्दशा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। वहीं महासचिव महबूब और सरंक्षक आर एन सिंह ने भी अपनी बात रखी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »