झारखण्ड में घुसपैठियों का प्रवेश नहीं रुका तो बंगाल की स्थिति होगी: विहिप

AJ डेस्क: झारखण्ड में लगातार हो रहे बांग्लादेशी और रोहंगिया मुसलमानों के घुसपैठ से यहाँ स्लीपरशेल में बढ़ोतरी हो रही है जो यहाँ के आंतरिक सुरक्षा के लिए काफी घातक है। समय रहते झारखण्ड की सरकार को इसपे अंकुश लगाना होगा। यह बातें आज धनबाद के झरिया पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलन फ्रांडी ने कही। वह विहिप के 56वें स्थापना दिवस में शिरकत करने झरिया के अग्रसेन भवन पहुंचे थे।

 

 

 

 

उन्होंने मीडिया और विहिप के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘झारखण्ड के जनजातीय समाज की हजारों लड़कियां ईसाई मिशनरियों द्वारा मेट्रो सिटी में बेच दी जा रही है। जिनका वहाँ क्या हो रहा है यह किसी नहीं पता। यदि इन लड़कियों को बचाने का कोई काम कर रहा है तो वे एक मात्र विहिप बजरंगदल के युवक है। पिछले तीन महीनों में ही 1 हजार 4 सौ से अधिक लड़कियों को उनके चुंगल से बचा कर लाया गया।’ उन्होंने कहा ‘यदि अपने धर्म की संख्या यदि कम होती है तो अपने समाज और राष्ट्र पर संकट के बादल मंडराने लगते है।’

 

 

 

 

 

विहिप के केंद्रीय महामंत्री ने कहा, ‘पिछले तीन माह में 64 हजार से ज्यादा गौवंश को संगठन के लोगों ने कसाइयों के हाथों से बचाया है। साथ ही लवजिहाद और अपहरण की शिकार हजारों लड़कियों को संगठन द्वारा बचाया गया।’ इस दौरान उन्होंने कुछ कामो को लेकर झारखण्ड सरकार की सराहना की तो कुछ मामलों में उन्हें चेताया भी। उन्होंने कहा ‘बांग्लादेशी तथा रोहंगिया मुस्लिम घुसपैठ झारखण्ड में साहेबगंज और पाकुड़ के रास्ते हो रहा है। जिससे जातीय जनसंख्या में बिसम स्थिति तो उत्पन्न हो ही रहा है साथ ही बंगाल की तरह झारखण्ड में भी बंगलादेशी स्लीपरशेल्स बढ़ रहे है। जिससे यहाँ पर आंतरिक असुरक्षा का माहौल भी बनता दिख रहा है।’

 

 

 

 

विहिप का 56वां स्थापना दिवस झरिया के अग्रसेन भवन में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ता यहाँ मौजूद रहे। इस स्थापना दिवस को सफल बनाने में विहिप के जिला अध्यक्ष रतन अग्रवाल और महानगर मंत्री रमेश पांडे का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »