बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा और देवघर के उपायुक्त बदले

AJ डेस्क: झारखण्ड सरकार ने आज भा प्र से के एक दर्जन अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त सहित बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा और देवघर के उपायुक्त भी शामिल हैं।

 

 

 

 

जारी अधि सूचना के मुताबिक बोकारो के उपायुक्त कृपा नन्द झा का तबादला उद्द्योग विभाग में निदेशक पद पर हुआ है। गिरिडीह के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक को कृषि, पशुपालन व् सहकारिता का विशेष सचिव बनाया गया है। इसी तरह देवघर के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को गिरिडीह का DC बनाया गया है तो साहिबगंज की DDC नैंसी सहाय देवघर का उपायुक्त बनायी गयी हैं।

 

 

 

 

गिरिडीह नगर निगम के नगर आयुक्त गणेश कुमार जामताड़ा के DC बनाये गए हैं। जामताड़ा के DC जटा शंकर चौधरी निदेशक माध्यमिक शिक्षा बनाये गए हैं। निदेशक उद्द्योग मुकेश कुमार बोकारो DC की जिम्मेवारी संभालेंगे। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री विमल जो कि संथाल परगना आयुक्त के प्रभार में थे, अब संथाल परगना की जिम्मेवारी संभालेंगे। वहीं उत्तरी छोटानागपुर आयुक्त पद की जिम्मेवारी अरविन्द कुमार को सौंपी गयी है।

 

 

 

 

रांची की चर्चित SDM श्रीमती गरिमा सिंह का भी तबादला हो गया है। श्रीमती गरिमा सिंह अब स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता विभाग के अवर सचिव बनायी गयी हैं तो लोकेश मिश्रा रांची के नए SDM होंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »