चंद्रयान-2 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने पर पी एम ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
AJ डेस्क: भारत ने मंगलवार को अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की, जब इसरो की महत्वाकांक्षी परियोजना चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया। इस सफलता से जहां इसरो के वैज्ञानिकों में खुशी है, वहीं भारत की इस कामयाबी पर दुनिया के अन्य देशों की नजरें भी टिकी रहीं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में मिली इस बड़ी सफलता पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी, वहीं इजरायल ने भी भारत को इस सफलता पर बधाई दी है।


यहां इजरायली दूतावास की ओर से ट्वीट कर भारत और इसरो की टीम को चंद्रयान-2 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश को लेकर बधाई दी गई और अगले माह होने वाली ‘साॉफ्ट लैंडिंग’ को लेकर भी शुभकामना दी गई है। इजरायल की ओर से मिला यह बधाई संदेश इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कई मौकों पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे व मैत्रीपूर्ण संबंधों का हवाला दे चुके हैं।

Congratulations to India and Team @ISRO for successfully completing Lunar Orbit insertion of #Chandrayaan2 🚀🛰🌑
Good Luck for a successful & soft landing on the moon next month! 🇮🇱❤🇮🇳 #TuesdayMotivation https://t.co/VhQVLvw1HN
— Israel in India (@IsraelinIndia) August 20, 2019
नेतन्याहू ने अभी हाल ही में ‘फ्रेंडशिप डे’ के मौके पर पीएम मोदी को बधाई दी थी। इजरायली दूतावास की ओर से दोनों नेताओं की कई तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसकी पृष्ठभूमि में 1970 के दशक की मशहूर फिल्म ‘शोले’ के गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ की धुन सुनाई दे रही थी।


इससे पहले नेतन्याहू और पीएम मोदी की तस्वीर वाला बैनर इजरायल में नजर आया था, जिसे सितंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले दुनिया के प्रभावशाली नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंधों का हवाला देने के तौर पर देखा गया। ये बैनर नेतन्याहू की लिकुड पार्टी की ओर से लगाए गए थे।
Happy #FriendshipDay2019 India!
May our ever strengthening friendship & #growingpartnership touch greater heights.
🔊🎧🎶 ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे….. 🇮🇱❤🇮🇳 pic.twitter.com/BQDv8QnFVj— Israel in India (@IsraelinIndia) August 4, 2019


हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…


Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
