उड़ने वाले साँप ने फैलाया दहशत, तमाशा दिखाने वाला गया जेल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिला से लाया गया एक उड़ने वाला साँप इन दिनों ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में हड़कंप मचाए हुए है। यहाँ का हर शख्स इस उड़ने वाले साँप को देखकर हैरान है। फिलहाल वन विभाग ने इस दुर्लभ प्रजाति के साँप को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही इसे लाने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

सांप से भला कौन नहीं डरता और सांप उड़ने वाला हो, तो देखने वाले का हाल क्या होगा? इसका अंदाजा हर शख्स अच्छे से लगा सकता है। चौकिए मत हम उड़ने वाले साँप की ही बात कर रहे है। खबर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से है।जानकारी के मुताबिक, एक शख्स पैसे कमाने के लिए इस सांप का इस्तेमाल करता है। वह लोगों को इसे दिखाता और उनसे इसके एवज में पैसे लेता। मंगलवार को भी युवक यही काम कर रहा थी, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दे दी। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

देखें वीडियो-

 

 

भुवनेश्वर के वन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, ‘सांप को अपने पास रखना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक अपराध है। जंगली जानवरों के कब्जे, व्यापार और वाणिज्य से संबंधित अपराध करने पर लंबी सजा और भारी जुर्माना भी लग सकता है। इसलिए इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को वन विभाग की टीम ने चंदका अभयारण्य में छोड़ दिया है।

 

 

 

बता दें कि इस सांप को क्रिसोपोलिया ओरनाटा के नाम से जाना जाता है। यह सांप वैसे सहजता के साथ नहीं उड़ पाता है, लेकिन एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाने के वक्त यह अपने अद्भुत शक्ति का इस्तेमाल करते हुए उड़कर जाता है। ये सांप विषैले होते हैं। इस सांप के नुकीले दांत इंसानों के लिए हानिकारक होते हैं।

 

 

 

वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने इस सांप को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लाया था और लोगों को इसे दिखा कर पैसे कमाने का काम किया करता था। पुलिस ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी पर क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »