लाठी से भी बेकार साबित हुईं पुलिस की “रायफल”, मौके पर नहीं चली गोलियां (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: एक नही दो नही बल्कि 22 रायफलें एक साथ धोखा दे जाती हैं। एक से भी गोली नही चल पाती। यह सब मुख्यमंत्री के सामने होता है। अब सवाल उठता है कि क्या इन्ही रायफलों के भरोसे प्रदेश पुलिस अपराधियों से सामना करेगी जो लाठी से भी बदतर स्थिति में है। वाकया बिहार का है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा को 22 रायफलों से सलामी देकर अंतिम विदाई देना था।

 

 

 

 

आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास सुपौल के बलुआ पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन के लिए वहां जन सैलाब उमड़ पड़ा था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित अन्य मंत्री भी इस मौके पर वहां उपस्थित थे।

 

 

 

 

देखें वीडियो-

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा को अंतिम विदाई देने के लिए 22 राइफलों से सलामी दिए जाने की व्यवस्था की गयी थी। जवानों ने राइफल से गोली दागने का प्रयास भी किया लेकिन यह क्या 22 के 22 राइफल एक साथ धोखा दे गए। किसी भी राइफल से गोली नही चली। यह सारा वाक्या सूबे के सुशासन बाबू के सामने घटी है। 22 के 22 राइफल का एन वक्त पर धोखा दिए जाने से बिहार पुलिस के चुस्ती और व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »