जल शक्ति अभियान: धनबाद तीसरे स्थान पर, DC किए गए आमंत्रित

AJ डेस्क: जल शक्ति अभियान में देश की कोयला राजधानी धनबाद ने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। जलशक्ति मंत्रालय द्वारा जारी ताजा रैंकिंग को देखें तो धनबाद 64.37 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि पहले और दूसरे स्थान पर गुजरात का बंशीखाट और उत्तर प्रदेश का कासगंज जिला है। इस उपलब्धि पर कैबिनेट सचिव ने धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार को इसी महीने के 26 तारीख दिल्ली बुलाया है। जहाँ वह इस दिशा में किए गए कार्यो के दौरान हुए अनुभव को जल शक्ति मंत्रालय के साथ शेयर करेंगे।

 

 

 

जल शक्ति अभियान को लेकर धनबाद को मिले इस उपलब्धि पर जिला के उपायुक्त ने समस्त जिला वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘जल संरक्षण की दिशा में चलाया गया जलशक्ति अभियान एक जन आंदोलन बनकर उभरा है। इसके लिए जिला के लोग बधाई के पात्र है।’ उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है इसे और भी प्रभावी बनाने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला में जल शक्ति अभियान को और ज्यादा प्रभावी बनाने को लेकर एक मोबाइल एप को भी लांच किया गया है। इस एप से जुड़ कर जो लोग इस दिशा में अपना योगदान दे रहे है उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही उपायुक्त ने कहा कि जिला को हरा-भरा बनाने के लिए ग्रीन फंड की शुरुआत की गई है। उपायुक्त ने तमाम जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस मद में सभी केवल एक-एक रुपया जरूर दान करें। ताकि धनबाद को हरा भरा बनाने में कोई कोर कसर न रहे।

 

 

 

 

वहीं जिला के उपविकास आयुक्त शशि रंजन ने इस दिशा में जानकारी देते हुए कहा कि धनबाद जिला में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, तालाब जीर्णोद्धार, पानी का पुन: उपयोग, रीचार्ज, जलछाजन, प्रखंड स्तर पर जल संरक्षण, प्रत्येक गांव स्तर पर कृषि विकास मेला आयोजन को लेकर यह रैंकिंग दी गई है। जल शक्ति अभियान के तहत धनबाद जिले में 900 से अधिक तालाब, 15000 ट्रेंच, 20 लाख पौधारोपण, लूज बोल्डर स्ट्रक्चर, ड्रम चेक डैम और विधायक फंड से जलाशयों का जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है।

 

 

 

 

बता दें कि जलशक्ति मंत्रालय द्वारा रैंकिंग संबंधी जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार धनबाद 64.37 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का कासगंज जिला (84.50) और पहले स्थान पर गुजरात का बंशखाटी (88.39) है। धनबाद के नीचे छत्तीसगढ़ और कर्नाटक राज्य के जिले हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »