ममता भी “चाय” फार्मूला को आजमा रहीं, खुद बना कैडर को पीला रही (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: पीएम मोदी अक्सर भाषणों में अपने बचपन में चाय बेचने की बात का जिक्र करते रहते हैं, वहीं अब उनकी धुरविरोधी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भी राज्य के दौरे पर खुद अपने हाथों से चाय बनाई। ममता बनर्जी राज्य के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान वो स्थानीय लोगों से मिलजुल रही हैं और लोगों से जनसंपर्क कर रहीं हैं और उनका हाल ले रही हैं।

 

 

 

 

इस दौरे पर बुधवार को ममता बनर्जी दीघा के पास स्थित एक गांव दत्तापुर पहुंची थीं वहां गांव में एक स्टॉल पर स्थानीय लोगों के लिए ना सिर्फ चाय बनाई बल्कि उसे परोसा भी, इसको लेकर ममता बनर्जी ने ट्विटर पर वीडियो भी शेयर किया है।

 

 

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि वो लोकल लोगों के बीच हैं और इसी दौरान वो स्टॉल पर चाय बनाते और इसे लोगों को परोसते हुए दिख रही हैं।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

बनर्जी ने वीडियो के साथ लिखा, ‘‘कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। कुछ अच्छी चाय बनाना और परोसना इनमें से एक है।’’ उनके द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में बनर्जी को इलाके में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। यह भी लिखा- ‘‘कुछ समय दीघा के दत्तपुर गांव के निवासियों के साथ बातचीत करते हुए।’’

 

 

 

ममता ने स्थानीय लोगों के लिए चाय बनाई और चाय बनाने के बाद ममता ने लोगों के साथ बातचीत भी की, गौरतलब है कि ममता लोगों के बीच जाकर उनके दुख-सुख का हाल ले रही हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »