बाहुबली विधायक अंनत सिंह ने पुलिस को चकमा देकर दिल्ली के कोर्ट में किया सरेंडर

AJ डेस्क: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को आखिरकार दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि आर्म्स एक्ट मामले में वो पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे। बीते 16 अगस्त को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब रह रहे थे।

 

 

 

ज्ञात हो कि अनंत सिंह ने गुरुवार को तीसरा वीडियो जारी कर पुलिस के सामने एक बार फिर चुनौती जाहिर की थी। वीडियो में उन्होंने कहा था कि ‘वो पुलिस के सामने किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करेंगे। अनंत सिंह ने पुलिस पर साजिश रचने का भी आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, लेकिन पुलिस पर नहीं।’

 

 

 

 

अपने नए वीडियो में अनंत ने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘उन्हें पता चल गया है कि राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के जरिए मेरे घर मे हथियार रखवाए थे।’

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »