प.बंगाल: कछुआ में मंदिर का दीवार ढहने से 4 की मौत, 27 घायल

AJ डेस्क: देशभर में आज जन्माष्टमी की धूम है। लेकिन इसी बीच पश्चिम बंगाल से एक बड़े ही वीभत्स हादसे की खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के कछुआ इलाके में एक मंदिर की दीवार ढह जाने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 27 घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर पूजा करने के लिए आए थे उसी दौरान ये हादसा हो गया।

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक मंदिर काफी पुराना था और इसके दीवार भी काफी कमजोर हो गए थे जिसके कारण अधिक भीड़ हो जाने के कारण ये दीवार धंस गई जिसके चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई।

 

 

इस मामले पर दुख जताते हुए सीएम ममता बनर्जी ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे के तौर पर 5-5 लाख देने की घोषणा की है, वहीं गंभीर रुप से घायलों के परिवारों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा सीएम ने सामान्य रुप से घायल हुए पीड़ितों को 50-50000 रुपए मुआवजे के तौर पर देने की घोषणा की है। सीएम ममता बनर्जी ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन को समुचित व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।

 

 

 

 

उन्होंने कहा, ‘इस बार कछुआ लोकनाथ मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी। तड़के सुबह बारिश होने लगी जिसके कारण लोग बांस के अस्थायी स्टॉलों में छुपने की कोशिश करने लगे। भारी बारिश के कारण बांस के स्टॉल टूट गये। वहां जगह बहुत ही संकरी है और हड़बड़ी में कुछ लोग मंदिर के पास के तालाब में गिर गये। इससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी।’

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वरिष्ठ मंत्रियों को बारासात अस्पताल, आरजी कर चिकित्सा महाविद्यालय और बशीरहाट के एक अस्पताल में भेजा गया है। बनर्जी ने कहा, ‘राहत एवं बचाव अभियान अभी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मैं निजी स्तर पर स्थिति की निगरानी कर रही हूं।’

 

 

 

गंभीर रूप से घायल लोगों के परिजनों को एक लाख रुपये तथा मामूली तौर पर घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि हर साल इस दिन बड़ी संख्या में लोग लोकनाथ ब्रह्मचारी का जन्मदिन मनाने के लिये कछुआ लोकनाथ मंदिर में जमा होते हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »