झरिया में बनने लगा चुनावी माहौल, “भावना, तेवर और सवाल” किसपे पड़ेगा भारी (पोस्ट की गयी तस्वीर देखें)

सबसे पहले अनल ज्योति के पाठकों को साधुवाद। हमने कई कड़ी में एक घराने के भीतर चल रही उथल पुथल की जानकारी आपके साथ सांझा किया। आपका बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला। इस खबर में माध्यम से आपको सूचित करना है कि फ़िलहाल टेंशन ही टेंशन एपिसोड को रोक दिया गया है लेकिन हम बहुत जल्दी पुनः कई नई जानकारियों के साथ इसी तरह सीरिज के रूप में आपके समक्ष होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि अगली बार भी आप सबों का समर्थन अनल ज्योति को मिलता रहेगा—–

 

 

 

 

AJ डेस्क: अभी झारखण्ड में विधान सभा चुनाव की विधिवत घोषणा नही हुई है लेकिन कोयलांचल की फिजां बदलने लगी है। ऐसा लग रहा है कि एक ग्रुप भावना और सिद्धांत मिश्रण का हमला करेगा तो दूसरा सिर्फ बचाव यानि डिफेन्स की भूमिका में रहेगा।

 

 

 

 

अभी न तो चुनाव की घोषणा हुई है और न ही किसी पार्टी के द्वारा अपने प्रत्याशियों को लेकर कोई संकेत ही दिया गया है। फिर भी इससे अलग कोयलांचल में अपने को संभावित प्रत्याशी मानने वाले सक्रिय हो चुके हैं।

 

 

 

 

धनबाद कोयलांचल का झरिया विधान सभा क्षेत्र का चुनाव हमेशा से ही सवेंदनशील और रोचक रहा है। प्रशासन से लेकर आम वोटर तक की नजर झरिया क्षेत्र पर रहती है। फ़िलहाल झरिया से भाजपा के संजीव सिंह विधायक हैं। विधायक संजीव सिंह अपने चचेरे भाई, पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेसी नेता नीरज सिंह सहित चार की हत्या के आरोप में लंबे समय से जेल में बन्द हैं। नीरज हत्याकांड की सुनवाई कोर्ट में स्पीडी ट्रायल में चल रही है। इधर संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह कभी कभार झरिया क्षेत्र में सक्रिय नजर आती हैं। अब यह स्पष्ट तो है नही कि विधायक पत्नी रागिनी सिंह ही आगामी चुनाव में झरिया से भाजपा का प्रत्याशी होंगी। अभी लोक सभा चुनाव के वक्त ही तो वह भाजपा में शामिल हुई हैं। जबकि क्षेत्र में कई पुराने,सक्रिय और वरीय नेता वर्षो से पार्टी का झंडा बुलंद किये हुए है। उनका सपना पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना है। खैर, यह तो पार्टी तय करेगी कि उसका प्रत्याशी कौन होगा।

 

 

 

 

इधर झरिया क्षेत्र में रघुकुल यानि स्व नीरज सिंह के परिवार के सदस्य सक्रिय हो चुके हैं। यहां बता दें कि पिछले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर नीरज सिंह चुनाव लड़े थे। इस बार स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह अभी से जिस कदर क्षेत्र में सक्रिय हो चुकी हैं, उससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि वह झरिया से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

 

देखें फेसबुक पोस्ट-

 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2847702675300644&id=100001828186854

 

 

 

नीरज समर्थकों ने सोशल मीडिया में माहौल बनाना भी शुरू कर दिया है। स्व नीरज सिंह के एक रिश्तेदार हर्ष सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाला है। इस तस्वीर से इतना तो संकेत मिलने ही लगा है कि रघुकुल यानि पूर्णिमा सिंह यदि चुनाव लड़ेंगी तो उनका मुख्य चुनावी मुद्दा क्या होगा।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »