देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एम्स में लिया अंतिम सांस

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। जेटली ने दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह 66 साल के थे। जेटली की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। अपनी खराब सेहत के चलते उन्होंने सक्रिय राजनीति से खुद को दूर कर लिया था। हालांकि, वह राज्यसभा के सदस्य थे। जेटली का इलाज अमेरिका में हो चुका था। जेटली के निधन का समाचार पाकर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

 

 

जेटली की मौत की खबर मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद की अपनी यात्रा छोड़कर दिल्ली लौट रहे हैं।  28 दिसंबर को 1952 में नई दिल्ली पैदा हुए अरुण जेटली ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से की जबकि स्नातक की पढ़ाई श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की। साल 1974 में वो दिल्ली विश्व विद्यालय के छात्र संगठन के अक्ष्यक्ष भी रहे।

 

 

 

 

 

एम्स ने एक बयान जारी कर कहा, ‘बड़े दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि अरुण जेटली हमारे बीच में नहीं रहे। उन्होंने 24 अगस्त, 2019 को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था और वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही थी।’

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »