झरिया विधायक की तबियत बिगड़ी, जेल से पहुंचे पी एम सी एच

AJ डेस्क: नीरज सिंह सहित चार की हत्या कांड के आरोप में धनबाद जेल में बन्द झरिया विधायक संजीव सिंह के सीने में दर्द उठने की शिकायत पर आज उनका PMCH में चेकअप कराया जा रहा है।

 

 

 

 

पिछले दिनों धनबाद कोर्ट में जब नीरज हत्याकांड की सुनवाई चल रही थी। उस वक्त कोर्ट में भी संजीव सिंह सीने में दर्द को लेकर असहज महसूस कर रहे थे। कोर्ट ने भी इस बात पर ध्यान दिया कि संजीव सिंह कुछ असहज दिख रहे हैं। कोर्ट ने जेल डॉक्टर से संजीव सिंह की तबियत और उसके इलाज से सम्बंधित रिपोर्ट तलब किया था। तत्पश्चात जेल डॉक्टर ने संजीव सिंह का परीक्षण कर उनका जाँच PMCH में कराने का निर्णय लिया। आज भारी सुरक्षा व्यवस्था में संजीव सिंह को धनबाद जेल से PMCH लाया गया, जहां उनका चेकअप किया गया।

 

 

 

 

यहां बता दें कि रात में नींद नही आने, बातों को भूल जाने की शिकायत पहले से ही थी। इधर उनके सीने में दर्द रहने की शिकायत मिल रही थी। बेहतर जाँच और इलाज के लिए जेल प्रबन्धन ने संजीव सिंह को PMCH रेफर कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि PMCH के डॉक्टरों की टीम सीने में उठ रहे दर्द के सही कारणों का पता लगाने के लिए संजीव का जाँच करवा रहे हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »