आजसू नेता की गला रेतकर हत्या, उग्रवादी संगठन ने ली जिम्मेवारी

AJ डेस्क: आजसू पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है। उनके शव के पास से एक पर्चा भी मिला है। जिसमें एक उग्रवादी संगठन द्वारा इस हत्या की जिम्मेवारी ली गई है। उग्रवादियों का आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश न सिर्फ संगठन के 2 करोड़ रूपये के गबन के आरोपी था बल्कि वो अपने क्षेत्र की महिलाओं का यौन शोषण भी किया करता था। इस वजह से उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मामला झारखण्ड के लातेहार जिला का है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार आज सुबह सदर थाना क्षेत्र के डेमू स्टेशन रोड के पास लोगों ने एक अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई लाश देखी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शव की पहचान आजसू पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव के रूप में हुआ। शव को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। वहीं शव के ही पास एक पर्चा भी पड़ा था। जिसमें लिखा था- ‘ये व्यक्ति पर 2 करोड़ रु. गबन का आरोप है। जो की संगठन के किसी लीडर का पैसा था। इससे पहले भी संगठन के द्वारा चेतावनी दी गई थी कि आप ऐसा न करें। और इसके ऊपर बहुत सारे महिलाओं का यौन शोषण का आरोप है जो कि समाज की हरेक वर्ग को लूटने का काम किया है। ये व्यक्ति आजसू का पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुका है और फर्जी कंपनी बनाकर गरीबो को लूटा है इसलिए संगठन जन अदालत लगाकर इनकी हला कर दी। निवेदक- राकेश सिंह।’

 

 

 

 

मृत अखिलेश श्रीवास्तव लातेहार सदर प्रखंड के डेमू पंचायत अंतर्गत सेमरी गांव के निवासी थे। अखिलेश फिलहाल एसबीआई रोड मनिका में एक किराए के मकान में रह रहे थे। फ़िलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुटी है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »