पूर्णिमा ने ज्वलंत समस्याओं की ली जानकारी, जन सम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय

AJ डेस्क: झरिया के कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में आज स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र के ज्वलन्त समस्याओं की जानकारी ली।

 

 

 

 

झरिया विधान सभा क्षेत्र से पूर्णिमा सिंह के चुनाव लड़ने का कयास लगाया जा रहा है। इधर क्षेत्र में अचानक उनका मूवमेंट भी बढ़ गया है। झरिया के घनुडीह के बाशिंदे पिछले कई दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। कल शुक्रवार को पूर्णिमा सिंह घनुडीह पहुंच वहां के लोगों से सम्पर्क किया उसके बाद स्थानीय लोगों को साथ लेकर वह कोयला अधिकारी के यहां जा धमकीं। जिसके बाद कोयला अधिकारी ने शीघ्र ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।

 

 

 

 

आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने संगठन की भी जानकारी ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही पूरे झरिया विधान सभा क्षेत्र में सघन जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत की जाएगी। विधान सभा प्रभारी प्रीतम रवानी, सुनील दुबे, अजीम खान, विक्की गोप आदि इस बैठक में शामिल थे।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »