UPDATE- पी एम सी एच के CCU में भर्ती हुए झरिया विधायक, टेस्ट रह गया बाकि
AJ डेस्क: सीने में दर्द की शिकायत पर धनबाद जेल से PMCH में इलाज कराने आए झरिया के विधायक संजीव सिंह को डॉक्टरों ने आज एडमिट कर लिया। पी एम सी एच के CCU में उन्हें भर्ती किया गया है।
झरिया विधायक संजीव सिंह के सीने में दर्द होने के कारण वह परेशान रहा करते थे। जेल डॉक्टर ने संजीव सिंह का चेकअप किया था और बेहतर इलाज और जाँच के लिए उन्हें आज PMCH भेज दिया था।
जानकारी के अनुसार आज विधायक का ECG और इको टेस्ट हो पाया है। जबकि डॉक्टरों ने और भी जाँच लिखा है। जानकारी मिली है कि कल खाली पेट में अल्ट्रा साउंड होगा उसके बाद ब्रेन का सिटी स्कैन भी होना है। हृदय रोग से सम्बंधित ब्लड टेस्ट भी कराया जा रहा है। PMCH के डॉ अब्दुल जब्बार अंसारी के देख रेख में विधायक का इलाज चल रहा है। तमाम जाँच होने के बाद ही डॉक्टर कोई निर्णय ले पाएंगे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!