पैदल चलकर PMCH के अंदर गए माननीय, फिर स्ट्रैचर का मिला सहारा (देखें दोनों वीडियो)

AJ डेस्क: झरिया के माननीय भाजपा विधायक कल शनिवार को धनबाद जेल से PMCH पहुंचे। वहां डॉक्टरों की टीम विधायक के इलाज में जुट चुकी है। यहां हम आपको दो अलग अलग वीडियो दिखाने जा रहे हैं। पहला जेल से PMCH पहुंचने के बाद विधायक का पैदल ही अस्पताल जाने का तो दूसरे में उनका स्ट्रैचर का सहारा लेने का।

 

 

 

 

नीरज सिंह हत्याकांड के आरोप में विधायक संजीव सिंह लम्बे अर्से से जेल में बन्द हैं। बीच में वह रांची के होटवार जेल में भी थे। होटवार जेल में भी उनकी तबियत खराब हुई थी। वहां भी डॉक्टरों ने विधायक का इलाज किया था। फिर धनबाद जेल में शिफ्ट होने और केस की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होने के पश्चात विधायक ने “बात भूल जाने” की शिकायत की थी। पिछले कुछ दिनों से विधायक ने सीने में दर्द होने की शिकायत जेल डॉक्टर से किया था। डॉक्टरों की टीम ने संजीव सिंह के बेहतर इलाज और जाँच के लिए PMCH ले जाने का सलाह दिया था। ततपश्चात शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के संजीव सिंह को PMCH लाया गया।

 

 

 

 

अब हम आपको वीडियो दिखाने जा रहे हैं। PMCH भवन पहुंचने के बाद विधायक को उनके समर्थक घेर लेते हैं। गाड़ी से उतर विधायक पैदल ही चलते हुए डॉक्टर के चेम्बर के अंदर जाते है। यहां सवाल यह उठता है कि जब जेल प्रशासन को पहले से ही विधायक की तबियत खराब होने की जानकारी थी तो उसने एम्बुलेंस के बजाय दूसरी गाड़ी से विधायक को PMCH क्यों भेजा। गाड़ी से उतरकर विधायक का पैदल अस्पताल में जाना कहाँ तक उचित था।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

दूसरे वीडियो में विधायक स्ट्रैचर पर डॉक्टर के चैम्बर से निकलते है। विधायक का दाहिना हाथ बायीं ओर उनकी छाती पर है। शायद सीना में दर्द होने के कारण। स्ट्रैचर पर ही ले जाकर उनका सब जांच होता है। जेल प्रशासन को मामले की गम्भीरता को समझते हुए विधायक को एम्बुलेंस से PMCH भेजना चाहिए था। उसमें स्ट्रैचर का इंतजाम जो रहता है।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »