बाहुबली विधायक अंनत को कोर्ट ने जेल भेजा, पुलिस को नहीं मिली रिमांड

AJ डेस्क: बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक बाहुबली अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने आज बाढ़ न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने विधायक को 30 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जिसके बाद उन्हें बेउर जेल ले जाया गया। इस बीच बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने छोटे सरकार जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

 

 

 

 

न्यायालय में पेशी के दौरान ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्र पूरी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। आधे घंटे से अधिक समय तक बाहुबली विधायक कोर्ट रूम के अंदर रहे। इस दौरान उनके वकील भी उनके साथ वहां मौजूद थे। बाढ़ कोर्ट ने अंनत सिंह को 30 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। 30 को कोर्ट में पुलिस अनंत सिंह को एक फिर पेश करेगी। फिलहाल 30 अगस्त तक अनंत सिंह बेउर जेल में ही रहेंगे। वहीं पुलिस ने इस दौरान विधायक को रिमांड पर लेने का भरसक प्रयास किया, पुलिस आवेदन भी दे रही थी लेकिन कोर्ट ने रिमांड से संबंधित आवेदन लेने से साफ इंकार कर दिया।

 

 

 

बाढ़ व्यवहार न्यायालय में करीब डेढ़ घंटे की कानूनी प्रक्रिया के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भारी पुलिस बल के काफिले के साथ पटना स्थित बेउर जेल के लिए रवाना किया गया। वहीं, पटना एयरपोर्ट से लेकर बाढ़ कोर्ट तक अनंत सिंह के समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। अनंत सिंह के कैदी वैन से उतरते ही उनके समर्थकों ने अनंत सिंह जिंदाबाद, छोटे सरकार जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया।

 

 

 

 

बता दें कि विधायक अनंत सिंह पर हत्या की साजिश रचने और उनके घर से प्रतिबंधित हथियार बरामदगी का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उन पर यूएपीए का मामला भी दर्ज किया गया है। जो काफी संगीन केस है। अनंत सिंह की मुश्किलें तब बढ़ी जब जुलाई में उनका एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें भोला सिंह की हत्या की साजिश रची जा रही थी। ऑडियो में अनंत सिंह की आवाज होने का दावा किया गया था। इससे पहले 14 जुलाई को तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें अनंत सिंह के द्वारा ही भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या की सुपारी दी गई थी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »