ममतामयी माँ कैसे बन गयी निर्दयी, चार बच्चों के संग ट्रैन के आगे कूद दे दी जान

AJ डेस्क: इस खबर के दृश्य आपकों विचलित कर सकते थे। इसीलिए हम आपकों इसका वीडियो नहीं दिखा रहे है। हमने इसकी तस्वीरें भी धुंधली कर दी है। ताकि आप परेशान न हो जाए। दरअसल आज सुबह एक महिला ने अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद पड़ी। जिससे महिला समेत चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक तीन साल की बच्ची इस घटना में जिन्दा बची है लेकिन उसकी भी हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना बिहार के जहानाबाद जिला का है।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार आज सुबह पटना-गया रेल खंड पर जहानाबाद स्टेशन से एक किलोमीटर आगे महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास रेलवे लाइन के पास एक महिला अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ आई। महिला रो रही थी। बच्चे अपनी माँ को रोता देख काफी मर्माहत थे। वहाँ मौजूद दो-चार लोग अभी कुछ समझ पाते उससे पहले ही उस रेलवे ट्रैक पर एक तेज गति से आ रही ट्रेन के आगे महिला अपने चारों बच्चों के साथ कूद पड़ी। महिला समेत उसके तीन बच्चों के चीथड़े उड़ गए। लोग भाग कर वहाँ पहंचे। किस्मत से इस भयावह घटना में महिला की एक बच्ची घायल अवस्था में मिली। जिसकी उम्र लगभग 3 साल है।

 

 

 

इसके बाद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस महिला समेत उसके तीन बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इनकी पहचान के लिए जद्दोजहद कर रही है। वहीं अंदाज लगाया जा रहा है कि शायद महिला का यह खौफनाक फैसला किसी पारिवारिक विवाद का परिणाम होगा। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »