बाहुबली अंनत प्रकरण: सांसद की गाड़ी इस्तेमाल कर नए विवाद को हवा दे गयी पुलिस (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने राज्य में पुलिस अधिकारियों को हर सुविधा मुहैया कराने का दावा करते हैं, लेकिन शनिवार को उनके इस दावे की पोल दिल्ली में उस समय खुल गई, जब निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिल्ली से लाने के लिए तेज तर्रार पुलिस अधिकारी लिपी सिंह अपने MP यानि किसी सांसद की गाड़ी में बैठकर कोर्ट पहुंची।

 

 

बताया जा रहा है कि लिपि के पिता आरसीपी सिंह जनता दल यूनाइटेड के राज्य सभा में संसदीय दल के नेता हैं और जिस गाड़ी से वो आईं उसमें संसद सदस्य के वाहन का स्टिकर भी लगा था। हालांकि लिपी सिंह पटना में भी अपने पिता के साथ ही रहती हैं। लेकिन राजनीतिक रूप से संवेदनशील ऐसे मामले में जहां आरोपी अनंत सिंह हैं और जांच टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी पर हर दिन राजनीतिक प्रतिशोध से कार्रवाई के आरोप लगते रहे हैं, ऐसे में निजी गाड़ी के इस्तेमाल से मामला और तूल पकड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

 

 

 

हालांकि अब बताया जा रहा है कि इस गाड़ी का रजिस्ट्रेेशन जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद रणवीर नंदन के नाम पर है, लेकिन गाड़ी का इस्तेमाल दिल्ली में आरसीपी सिंह करते हैं। सवाल यह भी है कि रणवीर नंदन की गाड़ी में संसद सदस्य का स्टीकर कैसे लगा था?

 

देखें वीडियो-

 

 

इस पूरे मामले के दो पहलू बताए जा रहे हैं। एक तो बिहार सरकार के पास दिल्ली में अपने पुलिस अधिकारियों ख़ासकर जो काम से आते हैं उनके लिए पर्याप्त वाहन नहीं हैं। ऐसी स्थिति में वे अपने जुगाड़ से चलने को मजबूर हैं। दूसरा लिपि सिंह को लगा कि पिता की गाड़ी में चलने में क्या हर्ज है, लेकिन दोनों परिस्थितियों में आला पुलिस अधिकारियों को ये चिंता हैं कि अनंत सिंह का ये आरोप कि उनके ख़िलाफ़ राजनीति की जा रही है और लिपि सिंह चूंकि आरसीपी सिंह की बेटी हैं और उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के खिलाफ खासकर उनके सांसद ललन सिंह को चुनौती दी है, ऐसे में आरोपों को बल मिलेगा।

 

 

 

 

लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि अनंत सिंह के मामले में लिपि अपने वरीय अधिकारियों से ज़्यादा अपने पिता, मुख्यमंत्री सचिवालय और उनके राजनीतिक सहयोगियों के इशारे पर काम करती हैं। जिसका प्रमाण शुक्रवार को उस समय मिला जब राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे से जब इस सम्बंध में पूछा गया। तो पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि इस सम्बंध में उन्हें ज़्यादा कुछ मालूम नहीं है।

 

 

 

 

फिलहाल अनंत सिंह के समर्थक इस बात को लेकर ख़ुश हैं कि उनके छोटे सरकार ने बिहार पुलिस को गिरफ्तार करने का मौका नहीं दिया और अपनी मर्जी के अनुसार दिल्ली में सरेंडर किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »