झरिया के व्यवसायियों के बीच गयीं पूर्णिमा सिंह, की सुख-दुःख की बात

AJ डेस्क: झरिया विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के मूड में नजर आ रही पूर्णिमा सिंह ने आज शहर के व्यवसाय क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापारियों से मिलीं और उनकी समस्याओं से अवगत हुईं।

 

 

 

 

झरिया के सिंदुरिया पट्टी और जोगी पट्टी का दौरा करते हुए पूर्णिमा सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक भी की। सिंदुरिया पट्टी में मद्देशिया समाज के जिलाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, सविता केसरी, जयंती केसरी सहित अन्य लोगों ने पूर्णिमा सिंह का स्वागत करते हुए वहां एक बैठक का आयोजन कराया।

 

 

 

इसके बाद स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह का काफिला जोगी पट्टी पहुंच वहां कपड़ा व्यवसायियों के साथ बैठक किया। बिनोद अग्रवाल, कुणाल केसरी, अजीज, गोरेलाल मण्डल आदि बैठक में शामिल हुए। पूर्णिमा सिंह ने व्यापारी वर्ग की समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि उचित समय आने पर सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »