नदी के रास्ते कोयला तस्करी, 20 स्कूटर, 60 टन कोयला जब्त, गिरफ्तारी शून्य (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: नदी के रास्ते अवैध कोयला का तस्करी करने वाले कोयला चोरों के खिलाफ आज धनबाद पुलिस का डंडा चला। धनबाद पुलिस की इस छापेमारी में पुलिस ने मौकाए वारदात से 20 स्कूटर, 37 साईकिल और 2 नाव जब्त किए है। पुलिस ने इन वाहनों पर लदे करीब 60 टन अवैध कोयला भी बरामद किया है जिसे नाव से नदी के उस पार पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे थे।


जानकारी के अनुसार सिंदरी डीएसपी प्रमोद केशरी की अगुआई में एक स्पेसल टीम आज सुबह बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित करगली घाट पहुंची। टीम ने पहले इलाके की घेराबंदी की और अचानक छापामार दिया। इस छापेमारी से वहाँ कोयला तस्करी में लगे कोयला चोरों में भगदड़ मच गई। लेकिन चौकाने वाली बात यह रही की पुलिस ने यहाँ से भारी मात्रा में अवैध कोयला के साथ-साथ 50 से अधिक स्कूटर, साइकिल और 2 नाव तो जब्त किया लेकिन आश्चर्जनक तरीके से उनके हाथ से वहाँ मौजूद तमाम कोयला तस्कर निकल भागने में कामयाब रहे।
देखें वीडियो-
बता दें कि अवैध कोयले के धंधेबाज कोयला की तस्करी करने के लिए अक्सर इस इलाके का इस्तेमाल करते है। कोयला चोर बलियापुर के इन इलाकों से होकर गुजरी दामोदर नदी में नाव का इस्तेमाल कर यहाँ से अवैध कोयले को पश्चिम बंगाल के जिलों में ले जाते है और उन कोयले को ऊँचे दामो पर वहाँ बेचते हैं। बहरहाल पुलिस इस छापेमारी को एक बड़ी कामयाबी मान रही है।


हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…




Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
