विधायक संजीव वापस गए जेल, हृदय रोग का कोई खास लक्षण नही मिला
AJ डेस्क: धनबाद जेल में बन्द झरिया के विधायक संजीव सिंह PMCH में तीन दिनों तक इलाज करा आज सन्ध्या वापस जेल चले गए। कोर्ट की अनुमति लेकर जेल प्रशासन ने उन्हें मेडिकल जांच के लिए PMCH भेजा था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट कर लिया था। PMCH के अधीक्षक ने अनल ज्योति को बताया कि जाँच रिपोर्ट के अनुसार विधायक को हृदय रोग की कोई खास समस्या नही मिलने के कारण उन्हें दवा देकर अस्पताल से रिलीज कर दिया गया।


यहां बता दें कि नीरज सहित चार लोगों की हत्या के आरोप में संजीव सिंह धनबाद जेल में लंबे समय से बन्द हैं। पिछले कुछ दिनों से संजीव सिंह सीने में दर्द उठने की शिकायत कर रहे थे। कोर्ट के आदेश पर जेल में मेडिकल टीम ने संजीव का स्वास्थ्य परीक्षण किया था और जाँच कराने के लिए PMCH भेजने की सलाह दी थी। कोर्ट से अनुमति लेकर जेल प्रशासन ने संजीव को जाँच के लिए PMCH भेजा था।


शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संजीव सिंह को PMCH लाया गया था। उसी दिन से उनका जाँच शुरू हो गया था। इधर PMCH के डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट कर लिया। अस्पताल अधीक्षक एच के सिंह ने बताया कि सारी तरह की जाँच कराने के पश्चात जब विधायक के सीने में कोई खास प्रॉब्लम नही पाया गया तो आज डॉक्टरों ने दवा लिखकर उन्हें PMCH से डिस्चार्ज कर दिया। ततपश्चात संजीव सिंह वापस धनबाद जेल चले गए।


हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…


Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
