गरीब को और गरीब करने की योजना, पी एम आवास के लिए रिश्वत ले रहा पंचायत सेवक (वीडियो में देखें नजारा)

AJ डेस्क: प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों से घूस लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो झारखण्ड के धनबाद का है। इसमें स्थानीय पंचायत सेवक गरीब ग्रामीणों से आवास योजना का लाभ दिलाने के एवज में 5 हजार रुपया घूस लेता दिखाई दे रहा है।

 

 

 

इस 2 मिनट 36 सेकेंड के वीडियो में पूर्वी टुंडी प्रखण्ड के पंजरा बेजरा का पंचायत सेवक रामपद दास अपने कार्यालय में बैठा नजर आ रहा है। वहीं एक ग्रामीण जिसे आवास योजना का लाभ मिला है उससे वह छह हजार रूपये की मांग करता है। घूस की इतनी भारी रकम को सुन गरीब ग्रामीण थोड़ा मायूस हो जाता है। इसके बाद घूसखोर पंचायत सेवक उसे समझाते हुए कहता है- ‘मैं गरीब का भला करता हूँ, गरीबो को आगे बढ़ाना चाहता हूँ। मैं नियम के विरुद्ध कोई काम नहीं कर रहा। बाकी लोग तो इस काम के एवज में 10 हजार रुपया लेते है लेकिन मैं 5 से 6 हजार रुपया ही लेता हूँ। दुख मत करो। तुम्हारा सारा काम ओके कर दिया है। तुम्हे 1 लाख 20 हजार रुपया पास हुआ है, ये भी तो समझो।’ इसी बीच पंचायत सेवक गरीब ग्रामीण से पैसे देने की बात कहता है। बिचारा ग्रामीण दुखी मन से 2-2 हजार का दो नोट और दो 5-5 सौ का दो नोट यानि पूरे 5 हजार रुपया उस पंचायत सेवक के हाथों में न चाहते हुए भी देता है। जिसे घूसखोर पंचायत सेवक बिना किसी हिचकिचाहट के अपने जेब में डाल लेता है।

 

देखें वीडियो-

 

 

लेकिन इसी बीच वहाँ मौजूद एक शख्स पंचायत सेवक के इस करतूत का पूरा वीडियो अपने मोबाइल फोन शूट कर लेता है और उस वीडियो को वायरल कर देता है। जिसके बाद आज दर्जनों ग्रामीण जो उस पंचायत सेवक के घूसखोरी के पीड़ित थे वो सभी धनबाद मुख्यालय पहुँच जिला के उपायुक्त अमित कुमार से मिल उस घूसखोर पंचायत का पर्दाफाश करने की कोशिश करते है लेकिन आज उपायुक्त से किसी कारणवश नहीं मिल पाने की वजह से तमाम पीड़ित ग्रामीण उस घूसखोर पंचायत सेवक के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय में एक शिकायत पत्र जमा कर वापस अपने गाँव लौट जाते है। इस उम्मीद के साथ की उनके साथ अब न्याय जरूर होगा।

 

 

 

यहाँ हम बता दें कि इस पंचायत में कई दर्जन गरीब ग्रामीण उस पंचायत सेवक का शिकार बन चुके है। लेकिन उस पंचायत सेवक के रौब और स्थानीय पुलिस थाने में पैठ की वजह से कोई भी उसके खिलाफ अपना सिर उठाने की जुर्रत नहीं करता। लेकिन इस वीडियो ने उन लाचार गरीब ग्रामीणों के अंदर न्याय की एक उम्मीद जगा दी है। जिसके बल पर ये ग्रामीण उस घूसखोर पंचायत सेवक के खिलाफ उठ खड़े हुए है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »