धनबाद की पूर्व मेयर के आवास का पता बदल गया (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद नगर निगम की पूर्व और प्रथम मेयर इंदु देवी के आवास का पता अब बदल चुका है।पूर्व मेयर पहले सरायढेला स्थित सिंह मेंशन में रहा करती थीं। लेकिन अब…

 

 

 

 

वर्ष 2010 में पहली बार धनबाद नगर निगम का चुनाव हुआ था। उस वक्त श्रीमती इंदु देवी नगर निगम की पहली मेयर चुनी गईं थी। श्रीमती इंदु देवी के पति रामाधीर सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिला परिषद के अध्यक्ष थे। इंदु देवी जब पहली बार मेयर चुनी गई थीं तो उनका पता सिंह मेंशन हुआ करता था। उनकी बड़ी बहन कुंती सिंह उस वक्त झरिया से विधायक थीं। वर्ष 2010 में जब इंदु देवी मेयर चुनी गई तो उनके पुत्र शशि ने कुंती निवास में मेयर के लिए एक ऑफिस भी बनवाया था।

 

 

 

 

गुजरते समय के साथ कई बदलाव भी हुए। झरिया से भाजपा के टिकट पर कुंती सिंह के स्थान पर उनके पुत्र संजीव सिंह चुनाव लड़ गए। रामधीर सिंह के हाथ से जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी निकल गयी तो सुरेश सिंह हत्याकांड में नाम आने के बाद शशि सिंह भूमिगत हो गए। हालात कुछ ऐसा करवट लिया कि रामधीर सिंह भी जेल के सलाखों के पीछे चले गए।

 

देखें वीडियो-

 

 

सिंह मेंशन में रह रही पूर्व मेयर अब कोला कुसमा में ही मंडुरी फैक्ट्री कैम्पस में शिफ्ट कर गयी हैं। मंडुरी फैक्ट्री के नाम से ही यह कैम्पस प्रसिद्ध है। अनल ज्योति जनहित में पूर्व मेयर के नए एड्रेस को सार्वजनिक कर रहा है ताकि पूर्व मेयर के मिलने जाने वालों को परेशानी न हो। पूर्व मेयर इंदु सिंह और उनके पति रामाधीर सिंह का धनबाद कोयलांचल में आज भी वही प्रभाव है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »