धनबाद से भाजपा उम्मीदवार के लिए अमरीश ने ठोकी मजबूत दावेदारी

AJ डेस्क: झारखण्ड में विधान सभा का चुनाव होने वाला है। लगभग सभी राजनैतिक पार्टियों में टिकट के लिए भागदौड़ शुरू हो चुका है। सत्ताधारी दल भाजपा भी इससे अछूता नही है। सूत्रों ने बताया कि धनबाद विधान सभा क्षेत्र से अमरीश सिंह भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की कसरत कर रहे हैं हालाँकि धनबाद अभी भी भाजपा के ही खाते में है और राज सिन्हा यहां से विधायक हैं।

 

 

 

 

कहते हैं राजनीति में कुछ भी मुमकिन है। कब किसका कहाँ पलड़ा भारी पड़ जाएगा, यह कहना सम्भव नही है। धनबाद के हाऊसिंग कॉलोनी में रहने वाले अमरीश सिंह का यूँ तो पारिवारिक पृष्ठभूमि व्यवसायी का रहा है। खुद अमरीश सिंह ही बिल्डर हैं लेकिन यह भी कहा जाता है कि व्यक्ति का पसन्द पहले से ही झलकने लगता है। अमरीश सिंह व्यापारियों के संगठन से लेकर सामाजिक संघ, संगठन में शुरू से ही रूचि लेते दिखे हैं और उन्होंने एक साथ कई पद भी संभाला है।

 

 

 

 

RSS में पूरी तरह सक्रिय रहे हैं। जानकार बताते हैं कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं के बीच भी इन्होंने पैठ बना रखी है। शायद इन्ही सब को आधार बनाकर अमरीश सिंह ने धनबाद सीट पर अपनी भी दावेदारी ठोकी है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »