जिम्स में महिला तड़प तड़प कर मर गयी, परिजनों ने किया हंगामा

AJ डेस्क: अपनी टूटी हड्डी जुड़वाने अस्पताल गई एक महिला को डॉक्टरों द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के कुछ ही देर महिला तड़प-तड़प कर मर गई। जिसके बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहाँ जमकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। मामला धनबाद के सरायढेला स्थित जिम्स अस्पताल का है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार झरिया निवासी रुखसाना खातून नामक एक महिला की हड्डी टूटने के बाद उसके इलाज के लिए वह शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ सरायढेला स्थित जिम्स अस्पताल पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर उसे एक इंजेक्शन लगाया और इसके बाद स्लाइन चढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ ही क्षणों के बाद महिला बेचैन हो उठी। वह छटपटाने लगी। परिजनों ने तत्काल अस्पताल कर्मचारियों को डॉक्टर को बुलाने के लिए आग्रह किया। लेकिन कोई भी डॉक्टर उस तड़पती महिला को देखने नहीं आया। इसके बाद कुछ ही समय में महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

 

 

हंगामा के बाद का दृश्य

 

 

अचानक हुई इस घटना से मृत महिला के परिजन गम के साथ गुस्से से भर उठे। उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में रखे टेबल, कुर्सी आदि चीजों को इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। परिजन अस्पताल कर्मचारियों और प्रबंधन से उस डॉक्टर को बुलाने की मांग कर रहे थे जिसने महिला का इलाज शुरू किया था। परिजन जानना चाहते थे की आखिर उस डॉक्टर ने अब मर चुकी उस महिला को आखिर कौन सा इंजेक्शन दिया था। जबकि महिला की मौत के बाद से ही वो डॉक्टर अस्पताल से फरार बताया जा रहा है।

 

 

 

 

हंगामा की खबर सुन कांग्रेसी नेता शमशेर आलम अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे मृत महिला के परिजनों को समझा कर शांत कराया। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मामले की शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस ने मामले का अनुसन्धान शुरू कर दिया है। वहीं परिजनों ने मामले के जिम्मेदार डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन एयर कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

 

बता दे की जिम्स अस्पताल कई विवादों से घिरा रहा है। धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा इस अस्पताल के कई मामलो पर जाँच भी बिठा रखा है। अभी हाल के दिनों में ही इस अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना पर न्यूज़ कवर करने गए एक निजी वेब न्यूज़ के संवाददाता के साथ अस्पताल प्रबंधन ने बदसलूकी किया था। इस मामले की भी जाँच जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »