झरिया में कांग्रेसियों ने किला फतह करने की रणनीति पर मंथन किया

AJ डेस्क: आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर झरिया के कांग्रेसी अभी से ही रेस हो चुके हैं। झरिया के कतरास मोड़ पर स्थित रघुकुल के कार्यालय में आज कांग्रेसियों ने बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया।

 

 

 

 

स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह ने कांग्रेसी नेताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधान सभा चुनाव के लिए अभी से मैदान में सक्रिय हो जाने का आह्वान किया। पूर्णिमा सिंह ने बैठक में उपस्थित कांग्रेसी नेताओं से उनकी राय जानने की कोशिश की और उन्होंने कहा कि झरिया का किला फतह करने के लिए कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता योजनाबद्ध कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं के बीच जाएँ। क्षेत्र के एक भी मतदाता का घर न छूटे, इसका ख्याल रखना है। बैठक में प्रीतम रवानी, प्रकाश शर्मा, रामजी सिंह, आरिफ आलम, फयज अहमद खान रोहित सोनी आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »