तीन-तीन वर्दी वाले एक बाइक पर, हेलमेट की जरूरत ही क्या (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: “——-सैंया भयो कोतवाल तो डर काहे का”। यहां तो खुद ही वर्दी पहने हुए हैं, इन्ही के पास तो कानून लागू करने और उसकी रक्षा करने का ठेका है। आप खुद वीडियो देख कर तय करें कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम जनता को क्या करना चाहिए।

धनबाद में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वर्दी वालों की मनमानी को उजागर कर रही यह वीडियो कई प्रश्न भी छोड़ कर जा रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं। एक नही दो नही बल्कि तीन तीन वर्दी वाले एक बाइक पर सवार है। बाइक चला रहा जवान हेलमेट तक नही पहना।
देखें वीडियो-
शहर के VIP रोड यानि ट्रैफिक नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए वर्दी वालों की यह सवारी शान से DRM चौक, धनबाद थाना, SSP कार्यालय, यातायात कार्यालय, DC ऑफिस और कोर्ट होते हुए गुजर रही है। इन्हें भला थोड़ी भी चिंता है कि वह पकड़े जायेंगे या कोई वरीय अधिकारी उनके कृत्य को देख भी लेगा। इसे संयोग कहा जाए या व्यवस्था। यह गलती कोई आम आदमी कर रहा होता तो वह पकड़ा ही जाता और आर्थिक दंड के साथ उसे कई परेशानी झेलना पड़ता लेकिन यह तो——-।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
