दुष्कर्म पीड़िता छात्रा हुई गर्भवती, पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी भी नाबालिग
AJ डेस्क: झारखण्ड के रामगढ़ से दुष्कर्म का एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। दरअसल इस घटना में पीड़िता के साथ-साथ आरोपी दुराचारी युवक भी नाबालिग है। इतना ही नहीं पीड़िता के परिजनों को इस दुष्कर्म की भनक तब लगी जब नाबालिग छात्रा गर्भवती हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।


घटना रामगढ़ के नई सराय बस्ती का है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी मिंजारी बिरुआ ने बताया कि पीड़िता 12 वर्ष की 7वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी माँ ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। लिखित एफआईआर के अनुसार पीड़िता नई सराय स्थित छावनी परिषद् उत्क्रमित विद्यालय की 7वीं कक्षा की छात्रा है। दो दिन पूर्व पीड़िता की माँ ने अपनी 12 वर्षीय बेटी का पेट देखा तो उन्हें शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने बेटी से इस विषय पर बात की।


नाबालिग छात्रा ने अपनी माँ को बताया कि कुछ महीने पूर्व स्कूल जाने के ही कर्म में बस्ती के ही अर्जुन रजक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही ये बात किसी को न कहने की उसे धमकी भी दी थी। इसलिए उसने डर से इस घटना के बारे से कुछ भी नहीं कहा। वहीं पीड़िता की माँ को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने हंगामा करते हुए थाने में मामला दर्ज कराया।


महिला थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की प्रथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान पता चला है कि आरोपी युवक भी अभी नाबालिग है। उसकी उम्र 17 साल है। फिलहाल पीड़िता की चिकित्सीय जाँच कराइ जा रही है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
