अस्पताल परिसर से नवजात शिशु गायब करने वाली महिला CCTV में कैद (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: अभी चारों ओर बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की खबर सुर्ख़ियों में रह रही है। झारखण्ड के धनबाद में भी आज एक महिला बच्चा चोर पकड़ी गई है। दूसरी घटना तो CCTV में कैद हो चुकी है। जमशेदपुर के MGM अस्पताल परिसर से ही एक महिला नवजात शिशु को गायब कर देती है।

 

 

 

 

घटना के बारे में बताया जाता है कि नवजात शिशु की नानी गोद में बच्चे को लेकर अस्पताल के काउंटर पर कुछ औपचारिकता पूरी करने गयी थी। वहां लगे कुर्सी पर नानी बच्चे को लेकर बैठी हुई थी। तभी एक महिला उसके बगल में आकर बैठ जाती है। यह महिला कई बार चहलकदमी करते भी नजर आ रही है।

 

देखें वीडियो-

 

 

बच्चा चोर महिला ने नवजात शिशु की नानी से कहा कि उन्हें काउंटर पर बुलाया जा रहा है। आप बच्चे को मुझे दे दें और काउंटर पर अपना काम कर आवें। बच्चे की नानी उस महिला को बच्चा देकर काउंटर की ओर चली गयी। बस, पलक झपकते ही चोरनी महिला नवजात शिशु को लेकर गायब हो जाती है। महिला चोरनी का यह करतूत CCTV कैमरे में कैद हो जाता है। पीड़ित परिवार चाईबासा का रहने वाला है। उनका रोते बिलखते हालत खराब है। गली मोहल्ले तो वैसे भी सुरक्षित नही रह गए है आज सरकारी अस्पताल में घटी यह घटना अस्पताल के सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लगाता है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »