“एक फूल दो माली” पुराने प्रेमी ने प्रेमिका को पीट-पीट कर बेहोश कर दिया

AJ डेस्क: प्रेमिका के धोखे ने एक प्रेमी को इस कदर गुस्से से भर दिया की उसने अपनी प्रेमिका को प्रेम के बगीचे में ही सबके सामने बूरी तरह पिट डाला। पिटाई भी ऐसी की प्रेमिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। दरअसल उस प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को किसी गैर लड़के के साथ प्रेम गीत गाते देख लिया था। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि लोगों को मामले में हस्तक्षेप कर किसी तरह उस लड़की को वहाँ से बचा कर बाहर निकालना पड़ा। फिलहाल लड़की अस्पताल में गंभीर हालत में इलाजरत है जबकि उसका प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में।

 

 

 

झारखण्ड की आर्थिक राजधानी जमशेदपुर का सबसे रमणीक जगह ‘जुबिली पार्क’ जो प्रेमी युगलों के लिए सबसे उत्तम जगह माना जाता है। वो इन दिनों प्रेमी युगलों द्वारा ही कुरुक्षेत्र बनाया जा रहा है। विश्वास न हो रहा हो तो ऊपर दी गई तस्वीरों पर जरा गौर करे। दरअसल उस तस्वीर में दिख रही लड़की वो प्रेमिका है जिसे उसके पहले प्रेमी ने ही इतना पीटा की उसे अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। वो भी गंभीर अवस्था में। इतना ही नहीं वो तो समय रहते वहाँ से गुजर रहे लोगों ने उसके पहले प्रेमी से किसी तरह उस लड़की को बचा लिया। वरना उसका प्रेमी तो उसे मारने पर ही तुला था।

 

 

दरअसल हुआ ये की जुबिली पार्क में आज दोपहर ये लड़की अपने एक प्रेमी के साथ बैठी हुई थी। तभी वहां उसका पहला प्रेमी आ धमका। अपनी प्रेमिका को किसी गैर लड़के के साथ प्रेम गीत गाता देख वह युवक गुस्से से भर उठा और उसने लड़की की वही बड़ी ही बेरहमी से पीटने लगा। लड़की की पिटाई देख उसका दूसरा प्रेमी वहाँ से उलटे पाँव भाग खड़ा हुआ। वहीं लड़की अपने पहले प्रेमी की निर्दयता पूर्वक पिटाई से बेहोश हो गई लेकिन उसके पहले प्रेमी का गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ। वो लगातार अपनी प्रेमिका को बेरहमी से पिटता जा रहा था।

 

 

 

घटना को देख वहाँ से गुजर रहे लोगों ने हस्तक्षेप कर लड़की को उसके प्रेमी के चुंगल से किसी तरह निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिष्टुपुर पुलिस ने उस प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपनी ही प्रेमिका के बेवफाई से नाराज होकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »