कतरास थाना प्रभारी का बॉडी गॉर्ड चार हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद जिला के कतरास थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर के बॉडीगार्ड सत्येन्द्र कुमार सिंह को आज ACB की टीम ने चार हजार रु बतौर रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ACB के इस कार्रवाई ने एक बार फिर प्रमाणित कर दिया है कि झारखण्ड पुलिस में किस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है।

 

 

 

 

कतरास के कैलुडीह की सुनीता सिंह ने पिछले दिनों छेड़खानी का एक केस दर्ज कराया था। वहीं दूसरे पक्ष के द्वारा भी सुनीता के परिवार वालों के विरुद्ध काउंटर केस दर्ज कराया गया था। इसी केस के सिलसिले में बॉडीगार्ड सत्येन्द्र कुमार सिंह के द्वारा सुनीता सिंह पक्ष से राशि की मांग की जा रही थी। इसके एवज में केस मजबूत करा देने की बात कही जा रही थी।

 

देखें वीडियो-

 

सुनीता के देवर रविंद्र यादव ने इसकी शिकायत धनबाद ACB से कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने अपना जाल बिछा दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बॉडीगार्ड सत्येन्द्र कुमार सिंह आज कतरास स्टेशन रोड माल गोदाम के समीप रिश्वत की राशि लेने पहुंच गए। वहां पहले से जाल बिछाए ACB टीम ने सत्येन्द्र को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर उसे धनबाद लेते आ गयी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIK के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »