दरिंदगी भरा चेहरा: जिन्दा दफनाया गया “नीलगाय” को (देखें वीडियो

AJ डेस्क: बिहार में नीलगाय के कारण किसानों की फसल को खासा नुकसान होता रहा है। किसानों शिकायत पर यहां नीलगायों को बड़े पैमाने पर मारा जा रहा है। वन विभाग ने इसके लिए कथित तौर पर कुछ शूटर्स भी हायर किए हैं। राज्य के वैशाली जिले में पिछले चार दिनों में करीब 300 नीलगायों को मारने का दावा किया गया है, लेकिन यहीं से नीलगाय की जान लेने की एक ऐसी तस्‍वीर सामने आई है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। यहां एक जेसीबी की मदद से गड्ढ़े में नीलगाय को धकेल दिया गया और फिर उस पर मिट्टी डालकर उसे जिंदा ही दफन कर दिया गया।

 

 

 

 

इस क्रूर और अमानवीय कृत्‍य को लेकर वन विभाग की कड़ी आलोचना हो रही है। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें साफ नजर आ रहा है कि किस तरह नीलगाय को जिंदा ही दफन कर दिया गया और बाद में उस पर मिट्टी गिराकर उसे दफना दिया गया। इस क्रूरता को लेकर जहां वन विभाग आलोचनाएं झेल रहा है, वहीं इस क्रूरता को अंजाम देने वाले जेसीबी चालक के खिलाफ इस मामले में भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

देखें वीडियो-

 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार किसानों की फसल को नीलगाय से बचाने के लिए उन्‍हें देखते ही गोली मारे जाने के आदेश दिए गए हैं, पर यह भी साफ तौर पर कहा गया है कि गोली मारने के बाद जब तक नीलगाय की मौत सुनिश्चित नहीं हो जाती, उसे दफनाया न जाए। लेकिन यहां तो सभी नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दी, जब नीलगाय को जिंदा ही दफना दिया गया। मामले के तूल पकड़ने और चौतरफा घिरने के बाद अब वन विभाग ने इसकी जांच और इस संबंध में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »