तेज रोशनी ने सैकड़ों लोगों के आँखों की रौशनी कर दी धीमी, सभी पहुंचे अस्पताल

AJ डेस्क: बिहार के गया में बहुत तेज रोशनी की वजह से सैकड़ों लोगों की आंखों की रोशनी कुछ देर के लिए चली गई। आनन-फानन सभी पीड़ितों को पहले नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 

 

 

 

बुधवार की रात गया जिले के टिकारी में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया था। वहां पर सैकड़ों लोग जमा हुए थे। समारोह के दौरान हैलोजन बल्ब जलाए गए। उनकी रोशनी को नंगी आंखों से देखने वाले दो-ढाई सौ लोगों को दिखाई देना बंद हो गया।

 

 

किसी को दिखना बंद हुआ तो किसी को हल्का और धुंधला दिखाई देने लगा। अचानक हुए इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। जेडीयू विधायक अभय कुशवाहा और बिहार सरकार में मंत्री संतोष निराला भी मौके पर मौजूद थे। वो भी रोशनी का शिकार हुए। समारोह में गाने के लिए उत्तर प्रदेश से आए दो गायकों को भी दिखना बंद हो गया। सभी को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां गया से आए नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सबका इलाज किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »