इंसानियत: घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स को जिला एवम सत्र न्यायाधीश ने सम्मानित किया
AJ डेस्क: सिविल कोर्ट कर्मचारी संदीप अंबस्ठा की जान बचाने वाले मार्बल मिस्त्री राज भारद्वाज को जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
27 जून 2019 को सिविल कोर्ट के कर्मचारी संदीप अम्बस्ठा अपने घर न्यायालय का काम खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे कि मेंमको मोड़ के समीप वह सड़क दुर्घटना में गंभीर यूपी से तड़प रहे घायल संदीप पर मार्बल का काम करने वाले राज भारद्वाज की नजर पड़ी। जिसके बाद वह घायल कर्मचारी संदीप को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जिस कारण संदीप की जान बच सकी।

राज भारद्वाज के इस कदम को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी ने मानवता के लिए बड़ा संदेश कहा है। सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ द्वारा आज एक कार्यक्रम आयोजित कर राज भारद्वाज को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रजिस्टार सिविल कोर्ट अर्पित श्रीवास्तव, डालसा के सचिव अरविंद कच्छप, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा, सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएनके सिंह, जिला अध्यक्ष अजीत वर्मा सहित नाजीर विजय तिवारी, राजीव कुमार, महबूब आलम, अरविंद कुमार, मोईन खान, विकास कुमार, सौरव, अशोक रजक, पवन सिन्हा, प्रशांत बसाक, अनूप सिन्हा, सुदीप श्रीवास्तव, आनंद कुमार, ऱंजीत मंडल, मनीष कुमार समेत दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
