मुद्दाविहीन विपक्ष अब मुद्दा तलाश रहे हैं: सांसद पी एन सिंह

AJ डेस्क: भाजपा के गिरिडीह विधानसभा के मंडल के मध्य भाग की बैठक शुक्रवार को पचंबा के बगेड़िया धर्मशाला में जिला महामंत्री देवराज के अध्यक्षता में हुआ। बैठक की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद सांसद पीएन सिंह ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर हमला बोला।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि जिस दल ने सबसे अधिक देश पर शासन किया। उस दल के नेताओं में कश्मीर से धारा 370 और संविधान के अनुच्छेद 35को हटाने की हिम्मत नहीं हुई। कश्मीर में परिवर्तन लाने की हिम्मत पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाया। जिसे अब कांग्रेस सही फैसले बताकर पाकिस्तान को कश्मीर से दूर रहने का नसीहत दे रहा है। कार्यकर्ताओं के बीच सांसद पीएन सिंह ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर का विकास होना तय है। कश्मीरी युवतियों को अब उच्च स्तरीय शिक्षा लेने में कोई भय नहीं रहेगा। औद्योगिक माहौल भी कश्मीर का बदलेगा। भाजपा के लिए इसे बड़ा उपलब्धि नहीं हो सकता। जिसे पीएम मोदी व अमित शाह ने कर दिखाया। संबोधन के क्रम में सांसद सिंह ने रघुवर सरकार के कार्यकाल का भी तारीफ करते हुए कहा कि उज्जवला योजना में एक गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद दुबारा चूल्हा फूंकने की जरुरत नहीं पड़े। इसके लिए रघुवर सरकार ने झारखंड की महिलाआंे को एक और गैस सिलेंडर फ्री कर दिया। जब विपक्षी दलों के पास मुद्दे नहीं रह गए, तो अब विपक्षी दल मुद्दों को तलाशने में जुट गई है।

 

 

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को वोटरों के पास जाने के लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है। डोर टू डोर अभियान चलाकर कार्यकर्ता एक-एक वोटर से संपर्क करें। मोदी, अमित शाह और रघुवर सरकार के कार्यकाल पर वोटरों की मुहर लगनी तय है।

 

 

 

 

इस बैठक में मेयर सुनील पासवान, संदीप डंगाईच, संजीत सिंह पप्पू, अनूप सिन्हा, हरिमोहन कंधवे, संत कुमार लल्लू, मध्य भाग के कार्यकर्ताओं सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »