नये MVI एक्ट के खिलाफ झरिया में निकला साइकिल जुलूस

AJ डेस्क: केंद्र सरकार द्वारा MVI एक्ट में संशोधन करते हुए नया कानून बनाए जाने के विरुद्ध आज झरिया शहर में के जुलूस निकाला गया। साइकिल जुलूस में शामिल लोग स्लोगन लिखे तख्तियां भी टाँगे हुए थे।

 

 

 

 

झरिया शहर के बाटा मोड़ से साइकिल जुलूस निकला जो शहर के सभी मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। पूर्व पार्षद अनूप साहू ने कहा कि नया कानून बनाने की जरूरत नही थी।पहले के ही नियम को सख्ती से धरातल पर लागू किया जाना चाहिए था। नया कानून तो काला कानून साबित हो रहा है। जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि इस काला कानून से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

 

 

 

 

तख्तियों पर स्लोगन लिखकर इन्होंने कहा है कि पहले अर्थ व्यवस्था सुधारो फिर नया कानून लाओ। देश आर्थिक मंदी की मार झेल रहा है।यह उचित समय नही था। सरकार पहले रोजगार की गारंटी दे।साइकिल जुलूस में पिंटू बर्मन, रंजीत गुप्ता, अख़लाक़ अहमद, बिरजू साह, राजा वर्मा, विजय, सनी,बंटी, सूरज, प्रेम गुप्ता, रोहित, अनिल, दयानन्द, कौशल आदि ने मुख्य भूमिका निभायी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »