“बस, चंद कदम दूर” देश के वैज्ञानिक और इंजीनियर पर गर्व- पी एम मोदी (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: हम पास होकर भी दूर हो गए। कुछ ऐसी ही कहानी है भारत के सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 की। बस चंद कदम दूर था चंद्रयान- 2 अपने मिशन को पूरा करने से, लेकिन कहते हैं न कि विधाता को कुछ और ही मंजूर था। हम इतिहास रचने से चूक गए और शायद इसकी कसक हमेशा रहेगी।

शुक्रवार देर रात चंद्रयान-2 धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा था। सभी की आंखे टकटकी लगाए बैठी थी कि कब चंद्रयान-2 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे और हम एक नए इतिहास का गवाह बन जाए। लेकिन रात करीब 1: 38 बजे चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम चांद पर उतरते समय उसका संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया। चंद्रयान-2 का जब संपर्क इसरो से टूटा तो उस वक्त लैंडर चांद की सतह से बस 2.1 किमी की ऊंचाई पर था।
शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि परिणाम अपनी जगह हैं, लेकिन मुझे और पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों आप सभी के प्रयासों पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने कहा,’आप लोग मक्खन पर लकीर वाले नहीं, पत्थर पर लकीर करने वाले लोग हैं।’
वैज्ञानिकों को संबोधितक करने के बाद पीएम मोदी जाने लगे। इस दौरान इसरो के चेयरमैन के सिवन पीएम को छोड़ने बाहर आए और भावुक हो गए। सिवन को भावुक देख पीएम नरेंद्र मोदी भी भावुक हो गए। पीएम ने इसरो चेयरमैन को गले लगा लिया और उनको हौसला देते रहे। ये भावुक पल वैसे ही था जैसे की आप अपने लक्ष्य को भेंदने की सारी बाधाएं पार कर चुके हैं और बस एक कदम की दूरी पर आप सफलता पाने से चूक जाएं।
देखें वीडियो-
#WATCH PM Narendra Modi hugged and consoled ISRO Chief K Sivan after he(Sivan) broke down. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/bytNChtqNK
— ANI (@ANI) September 7, 2019
पीएम मोदी और सिवान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा और इसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। सभी इसरो चेयरमैन की प्रंशसा कर रहे हैं। वहीं, जिस तरह से पीएम ने सिवन को उत्साह दिया उसकी भी हर तरफ तारीफ हो रही है। इसे पहले शुक्रवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने इसरो के मुख्यालय बेंगलुरू में मौजूद थे।

चंद्रयान-2 का इसरो से संपर्क टूटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों के अदम्य साहस और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे देश को वैज्ञानिकों पर गर्व है और हम आपके साथ हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत को हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है! उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और हमेशा भारत को गौरवान्वित किया है। ये साहसी होने के क्षण हैं, और हम साहसी होंगे! चेयरमैन इसरो ने चंद्रयान -2 पर अपडेट दिया। हम आशान्वित बने हुए हैं और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम पर कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।’
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
