बैड पॉलिटिक्स: रोती बिलखती भाजपा नेत्री को नही मिल रहा न्याय, आत्महत्या की धमकी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: हम इस खबर का आपकों वीडियो भी दिखाएंगे लेकिन उससे पहले हम ऊपर हेडिंग में लगे तस्वीर की बात करते है। दरअसल आप तस्वीर को देख ये सोच रहे होंगे की ये महिला मीडिया के कैमरे से अपना मुंह छिपा रही है। लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल ये महिला अपना दर्द मीडिया के सामने बयां कर रही है और जब दर्द बयां करते-करते इनके आंसू छलक आए तो इन्होंने उन बहते हुए आंसुओ को पोछने के लिए अपना सिर नीचे कर लिया। चलिये अब हम आपकों इस महिला की पहचान बताते है। पूरी मीडिया के सामने अपनी आंसू पोछती ये महिला और कोई नहीं बल्कि धनबाद के कालियासोल स्थित पाथरकुआं पंचायत की मुखिया व भाजपा नेत्री अनीता गोराई है। अब आप सोंच रहे होंगे की एक दबंग नेत्री के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुकी मुखिया अनीता गोराई को भला रुलाने की हिमाकत किसने कर दी।

 

 

 

 

आप अभी तक कमला कुमारी को तो नहीं ही भूले होंगे। वहीं कमला कुमारी जिसने भाजपा के दबंग विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। भाजपा नेत्री व मुखिया अनीता गोराई की कहानी भी कुछ इससे मिलती जुलती है। बस फर्क सिर्फ इतना है कि इनकी इज्जत सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर के उछाला गया। वो भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा और इनकी माने तो ये सब कुछ निरसा क्षेत्र के भाजपा के एक दिग्गज नेता के इशारों पर हुआ। इस पोस्ट में अनीता गोराई का नाम धनबाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ जोड़ कर उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

 

 

मीडिया के सामने डबडबाई आँखों और रोति हुई भाजपा नेत्री व पाथरकुआं की मुखिया अनीता गोराई ने कहा- ‘स्वतंत्र विचार और तरुण हिन्दू नाम से फेसबुक पेज पर एक पोस्ट कर मेरे चरित्र पर ऊँगली उठाई गई है। यह पोस्ट करने वाला मधुरेंद्र गौस्वामी और जयप्रकाश सिंह है जो क्षेत्र के भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के समर्थक है। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण मुझे निशाना बनाया जा रहा है। मेरे खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हमेशा उस भाजपा के वरिष्ठ नेता का गुणगान करते है।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी सूचना थाना से लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों तक से की है लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस जल्द उनपर चरित्रहीनता का कीचड़ उछालने वालो को गिरफ्तार नहीं करती है तो मजबूरन उन्हें आत्महत्या करना पड़ेगा।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

हम बता दें कि अनीता गोराई वर्ष 2014 में निरसा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी है। उस वर्ष निरसा सीट से भाजपा की सीट से गणेश मिश्र ने चुनाव लड़ा था और वह महज 1000 मतों के अंतर से चूक गए थे। अब अनीता गोराई अब भाजपा ज्वाइन कर चुकी है। तो वह इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश रखती है और सारा बखेड़ा यही से शुरू हुआ है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »