कोयलांचल संस्कृति से ओत प्रोत भाजपा का नैय्या कैसे लगेगा पार! (देखें वीडियो)

——-धनबाद कोयलांचल में भाजपा न जाने कौन सी संस्कृति, रणनीति और विचारधारा पर चल रही है कि अनुशासित होने का दावा करने वाली यह पार्टी सार्वजनिक तौर पर छीछालेदर होने के डगर पर जाते दिख रही है। संगठन से जुड़ी महिलाएं अपनी ही पार्टी के नेताओं के चरित्र पर चिल्ला चिल्ला कर हमला बोले हुए है। भाजपा के ही मंच पर एक दूसरे को पटखनी देने की सार्वजनिक तौर पर घोषणाएं हो रही हैं। किसी नेता पर गोवंश की तस्करी करने का तो किसी पर खुलेआम कोयला लुटवाने, रंगदारी लेने का आरोप विपक्षी नही खुद पार्टी के नेता लगा रहे हैं। भाजपा के गढ़ धनबाद में ही पार्टी का 65 + का सपना बिखरता नजर आ रहा है। मोदी और शाह के नाम पर चुनाव जीत जाने की घमंड ने कुछ नेताओं को जनता और चरित्र से दूर कर दिया है जो घातक साबित हो सकता है——।

 

 

AJ डेस्क: झारखण्ड राज्य में धनबाद जिला को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां की छह सीटों में से चार पर भाजपा का कब्जा है। नगर निगम का मेयर भी भाजपा के हैं तो सांसद भी इसी पार्टी के हैं। अब बात करते हैं भाजपा के ताजा हालात की। धनबाद का निरसा क्षेत्र इन दिनों सुर्खियों में है।वह भी भाजपाईयों की करतूत को लेकर। यूँ तो निरसा मासस के कब्जे में है। पिछली चुनाव में भाजपा इस लाल गढ़ में एक हजार वोट से पिछड़ गयी थी। लाल गढ़ में भाजपा को मिले समर्थन ने उस क्षेत्र के कई नेताओं का दिमाग सातवें आसमान पर चढ़ा दिया है। इस पराजय को भी जीत मानते हुए वैसे नेता सत्ता का लाभ लेते हुए हर गलत सही कार्य में जुट गए।एक नेता पर तो गोवंश के तस्करी को सरंक्षण देने तक का आरोप लगने लगा। दोनों हाथ कोयला लूट में भी इन्होंने बाजी मारी। स्वघोषित विधायक होने की मानसिकता ने इन्हें एक गुट विशेष तक सिमट दिया और जनता से इनकी दूरी बढ़ते चली गयी।

 

 

 

 

फेसबुक के पेज पर भाजपा की महिला नेत्री, मुखिया अनीता गोराईं पर अभद्र, आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर निरसा भाजपा की राजनीति गरमा चुकी है। यह पोस्ट ऐसा है कि उसे हम अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत भी नही कर सकते। यह अलग बात है कि एक गुट की राजधानी तक मजबूत पकड़ है, इसलिए एक महिला पर इस तरह की टिप्पणी होने के बाद भी क़ानूनी कार्रवाई नही हो पा रही है। यह टिपण्णी कोई आम आदमी किया होता तो आज वह जेल में होता। गुटबाजी हो, टिकट की दावेदारी हो या पार्टी के भीतर की कोई बात हो लेकिन भाजपा के ही नेता के द्वारा एक महिला नेत्री के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया है, इससे तो इंकार नही किया जा सकता।

 

 

कल रविवार को निरसा के मैथन में भाजपा का एक कार्यक्रम था।मंच भाजपा का था। धनबाद के सांसद भी मंच पर विराजमान थे। अन्य नेता भी वहां थे। धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता रोबिन गोराईं ने उसी मंच से सार्वजनिक रूप से एलान किया कि पार्टी ने यदि गोवंश तस्कर को टिकट दिया तो वह खुलेआम भाजपा के गोवंश तस्कर प्रत्याशी को हराने के लिए क्षेत्र में काम करेंगे। रोबिन गोराईं की यह घोषणा कई मायने में कई अर्थ रखता है।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

सत्ता का नशा, राजधानी में परिचय होने का घमंड, एक गुट से बंधकर सिर्फ एक पहलू देखने वाले इस नेता को जनता की चिंता नही है वह निश्चिन्त है कि पहुंच के बल पर टिकट मिलेगा ही फिर मोदी है तो मुमकिन है, के बल पर चुनाव जीत ही जाना है। आगे क्या होगा, यह तो समय ही बताएगा लेकिन निरसा क्षेत्र में भाजपा की फजीहत हो रही है, इससे इंकार नही किया जा सकता।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »