अजब गजब: मुर्दा ने मंदिर पर जमाया कब्जा, पुलिस ने लगा दी धारा 107

AJ डेस्क: बिहार पुलिस अपने अजब-गजब कारनामो को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार भी यहाँ की पुलिस ने एक अजब कारनामा किया है। दरअसल बिहार पुलिस ने कानून-व्यवस्थाबनाए रखने और शांति भंग न हो इसके लिए 5 साल पहले मर चुके एक शख्स पर ही धारा 107 लगा दिया। अब जब मामला प्रकाश में आया है तो बिहार पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।

 

 

 

 

मामला बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित मसदबीघा दुर्गा मंदिर का है। दरअसल इस मंदिर के ट्रस्ट के पैसों के हिसाब-किताब को लेकर यहाँ के दो पक्षो के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। मृत शख्स के पिता ने बताया कि इस मामले में एक बार फिर विवाद गहराया तो पुलिस ने बिना जाँच किए उनके बेटे यानि अजय कुमार उर्फ भुल्ला पर धारा 107 लगा दिया।

 

 

 

उन्होंने कहा कि उनके बेटे की वर्ष 2014 में ही हत्या कर दी गई थी। फिर भी पुलिस ने मंदिर पर उनके मृत बेटे द्वारा कब्ज़ा करने का आरोप लगा कर उसपर धारा 107 लगा दिया गया है। वहीं जब पूरे मामले का पटाक्षेप हुआ तो संबंधित पुलिस अपना मुंह छिपाती फिर रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »