जनता और उसके वोट की चिंता नही, “मोदी है तो मुमकिन है”, बस टिकट मिल जाए

AJ डेस्क: आपने कल धनबाद के निरसा भाजपा में पार्टी के भीतर चल रही घमासान के बारे में पढ़ा। धनबाद जिला का धनबाद, झरिया, सिंदरी और बाघमारा सीट भाजपा के कब्जे में है। टुंडी गठबंधन सहयोगी आजसू के कब्जे में तो निरसा मासस यानि लालगढ़ के कब्जा में है। पिछली बार झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनने के बाद सूबे की राजनीति में कई उल्टफेर देखने को मिले धनबाद इससे अछूता नही रहा। धनबाद कोयलांचल के गिने चुने नेताओं की तो मानों लॉटरी ही खुल गयी। राजधानी के सत्ता गलियारे में पहुंच होने या वहां का नजदीकी होने का इन्होंने पूरा पूरा लाभ उठाया। इन्हें जनता, चुनाव और वोट की रति भर चिंता नही रही।

 

 

 

 

धनबाद भाजपा की दो महिला नेत्री कमला कुमारी और अनीता गोराईं प्रकरण भाजपा का छीछालेदर किए हुए है। महिला सुरक्षा का मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा बना हुआ है और उसी दौर में भाजपा की ही नेत्री अपने ही पार्टी के नेताओं पर गम्भीर आरोप लगा सड़क पर उतर न्याय मांग रही हैं। पार्टी के शीर्ष नेता इस संगीन मामले में चुप्पी साधे हुए हैं तो आप समझ सकते हैं जनता के बीच भाजपा के प्रति कैसा सन्देश जा रहा होगा। पार्टी अपने संगठन में ही महिलाओं को सुरक्षा नही दे पा रही है। भाजपा के गढ़ धनबाद में भाजपा के भीतर शुरू हुई यह “डर्टी पिक्चर” का असर चुनाव पर कैसा पड़ेगा, यह तो रिजल्ट ही बताएगा।

 

 

कोयलांचल धनबाद में जिस भाजपा नेता की पहुंच राजधानी के गलियारे तक रही, उसने जमकर कोयला कोयला खेला। निरसा के एक पहुंच वाले नेता भला कैसे पीछे रह जाते। वह खुद प्रदेश स्तर के नेता हैं। ट्रेंनिग देते हैं। मालूम नही कैसा ट्रेनिंग देते हैं। भेष भूषा, रहन-सहन का क्या कहना लेकिन गोवंश तस्करी में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष स्लिंप्तता का आरोप। यह तो पार्टी के नेता भी लगा रहे हैं। फिर यह नेता लालगढ़ में किस बूते कमल खिलाने की बात सोचता है।

 

 

 

 

भाजपाईयों के बीच टिकट का होड़ मचा है। आखिर होड़ मचे भी क्यों नहीं। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का जादू चल रहा है। “मोदी है तो मुमकिन है”। यह सभी के दिमाग में है।वरीय नेतृत्व ने 65+ की घोषणा कर ही डाली है। अपनी काबलियत पर नही केंद्र के जादू पर ज्यादा भरोसा है इन नेताओं को, तभी तो पार्टी के भीतर और बाहर उनके नाम पर क्या चर्चा हो रही है, इसका परवाह उन्हें नही है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »