भाजपा नेता पर हमला, बाघमारा विधायक के गुर्गों ने केस उठाने की दी धमकी- पीड़ित विनय

AJ डेस्क: बाघमारा से भाजपा के विधायक ढुल्लू महतो आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज कतरास के भाजपा नेता और कमला कुमारी की ओर से मुख्य गवाह विनय सिंह पर बोकारो स्टेशन पर जानलेवा हमला हुआ। विनय सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बाघमारा विधायक भी आरोप के घेरे में आ चुके हैं।

 

 

 

 

भाजपा की जिला मंत्री कमला कुमारी एक वर्ष से विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ आवाज उठा रही है। कमला कुमारी विधायक पर यौन शोषण जैसे गम्भीर आरोप लगा रही है। विधायक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग लेकर कमला कुमारी आत्मदाह करने का प्रयास करने से लेकर रांची हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुकी है। अभी हाल में ही हाई कोर्ट ने कमला V/S ढुलू प्रकरण में सूबे के DGP से भी जवाब तलब किया है।कमला और ढुल्लू के बीच चल रहे विवाद में विनय सिंह कमला की ओर से प्रमुख गवाह हैं।

 

 

 

 

रांची राजकीय रेल थाना में आज विनय सिंह ने लिखित बयान देते हुए कहा है कि वह इंटरसिटी एक्सप्रेस से रांची जाने के लिए कतरास स्टेशन पर पहुंचे। विनय सिंह ने कहा है कि धर्मेंद्र गुप्ता और सोनू चौहान मोबाइल पर किसी से बात करते हुए उन्हें मेरा हुलिया बता रहे थे। विनय सिंह रांची जाने के लिए ट्रेन के जनरल कोच में सवार हो गए।

 

 

 

इंटरसिटी एक्सप्रेस जब बोकारो स्टेशन पहुंची तब उनके बोगी में पांच लोग सवार हुए। पांचो लोग विनय सिंह से कहने लगे कि बाघमारा विधायक पर से केस उठा लो। इसके साथ पांचो विनय सिंह पर टूट पड़े। विनय सिंह के चेहरा और सर पर चोट लगी है। रांची GRP को लिखित आवेदन देने के बाद विनय सिंह बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती हो गए हैं।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »