चुटुपालु घाटी में भीषण सड़क हादसा, कई वाहन टकराए, 5 की मौत की सूचना

AJ डेस्क: रांची-पटना मुख्य मार्ग के चुटूपालू घाटी में बुधवार की शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कई गाड़िया एक साथ आपस में टकरा गई। हादसे में अब तक 1 यात्री की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस हादसे में मरने वालों की संख्या 5 तक पहुचने की बात कही जा रही है। वहीं इस घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है। जिनका इलाज रामगढ़ अस्पताल में चल रहा है।

 

 

 

इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि रांची की ओर से आ रहे ट्रेकर में एक टेलर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रेकर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

घायल व्यक्तियों में जलेश्वर महतो, जमाल अंसारी, तबस्सुम परवीन, कतरी देवी, लाखों देवी, फगुआ देवी, रीना देवी, जेतनी देवी, एनुल शेख, महादेव गोप, मिनहाजुल अंसारी, गुलाबो देवी और आनंद कुमार शामिल हैं। घायलों में दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस वजह से उनकी भी अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

 

वहीं अब सूचना मिल रही है कि इस दुर्घटना में ट्रैकर और गैस टैंकर के अलावे दो कर भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बताया जा रहा है कि इस भीषण दुर्घटना के बाद सड़क पर घंटो लंबी जाम लगी रही।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »