दुष्कर्म का प्रयास: शबनम कर रही न्याय की फरियाद, विजय झा ने कहा साजिश (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद के कतरास में बुधवार की रात से फिर गहमागहमी बढ़ गयी है। शबनम खातून नामक एक महिला ने समाजसेवी विजय झा के पुत्र बिट्टू पर जबरन बलात्कार करने का प्रयास करने का संगीन आरोप लगाया है। शबनम के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है। वहीं विजय झा का कहना है कि उनके बेटे पर लगा आरोप गलत है।

 

 

 

 

कतरास के अंगार पथरा की रहने वाली शबनम ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि वह श्री कृष्णा मातृ सदन से इलाज करा अपने घर लौट रही थी। वह जब भाई चंद कॉलोनी के गली में पहुंची तो पीछे से बिट्टू झा ने उसे पकड़ लिया और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। बिट्टू झा उसके साथ जबरन बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। जिसमे उसका कपड़ा भी फट गया। शबनम के अनुसार बिट्टू उस वक्त शराब भी पिए हुए था। बिट्टू के हरकत का विरोध करते हुए वह शोर मचाने लगी तो तीन चार युवक उसकी आवाज सुन भागे हुए वहां पहुंच गए। लोगों को आते देख बिट्टू भी वहां से भाग निकला।

 

देखें वीडियो-

 

 

यहां बता दें कि अंनत श्री कृष्णा झा उर्फ़ बिट्टू झा विजय झा और डॉ शिवानी झा के पुत्र हैं। शबनम का आवेदन मिलने के बाद पुलिस विजय झा के घर पर मामले की जाँच करने गयी। विजय झा के आवास पर लगे CCTV फुटेज को खंगालने से एक बात प्रकाश में आयी कि शबनम घटना का जो वक्त बता रही है, उस वक्त बिट्टू झा अपने घर में था। विजय झा का कहना है चूँकि वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं। दबंगों के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं। इसी में उसके बेटे को विवाद में डालकर मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

देखें वीडियो-

 

 

कतरास पुलिस को दिए गए आवेदन में शबनम ने अस्पताल का पर्ची भी स्लिंप्त किया है। शबनम लगभग सात बजे अस्पताल में फ़ीस जमाकर पर्ची कटवाती है। आवेदन में वह 8 बजे अस्पताल से निकलने की बात कहती है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी हुई है। अभी डिनोबली स्कूल का मामला शांत भी नही पड़ा था कि कतरास में शबनम प्रकरण को लेकर कानाफूसी और तर्क वितर्क का दौर शुरू हो गया है।

 

 

सीसीटीवी से मिला दृश्य

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »